Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नोएडा में डबल मर्डर या सुसाइड..?वैलेंटाइन डे पर सनसनीखेज वारदात, कार में मिली युवक-युवती की लाश

वैलेंटाइन डे पर नोएडा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गौतमबुद्धनगर जिले में कार के अंदर युवक-युवती की गोली लगने से मौत हुई। शुरुआती जांच में सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। युवक दिल्ली में पहले से लापता था। पुलिस CCTV, कार नंबर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।
Follow on Google News
वैलेंटाइन डे पर सनसनीखेज वारदात, कार में मिली युवक-युवती की लाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से वैलेंटाइन डे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा में कार के अंदर युवक-युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

    Uploaded media

    पुलिस के अनुसार, कार के भीतर एक लड़का और एक लड़की मृत अवस्था में पाए गए। दोनों को गोली लगी हुई थी। मौके पर कार के अंदर ही पिस्टल भी बरामद हुई है।

    आत्महत्या की आशंका!

    सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रही और सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

    Twitter Post

    युवक पहले से था लापता

    जांच में यह भी सामने आया कि मृत युवक के खिलाफ दिल्ली में पहले से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। इसी आधार पर पुलिस मामले को और गंभीरता से खंगाल रही है। यह पूरी घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 की बताई जा रही है। पुलिस टीम ने कार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

    दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, जिस रास्ते से कार आई थी, उस दिशा के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    दिल्ली नंबर की है कार

    घटना में शामिल कार दिल्ली रजिस्ट्रेशन की है। पुलिस कार नंबर के जरिए उसके मालिक की जानकारी जुटा रही है। मालिक और मृतकों के संबंध सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts