Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ratan Tata के सौतेले भाई नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन, मीटिंग में बनी सहमति

Follow on Google News
Ratan Tata के सौतेले भाई नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन, मीटिंग में बनी सहमति
मुंबई। टाटा ट्रस्ट्स को नया अध्यक्ष मिल गया है। रतन टाटा के निधन के बाद ग्रुप के सबसे बड़े स्टेक होल्डर 'टाटा ट्रस्ट' की कमान सौतेले भाई नोएल टाटा को मिल गई है। शुक्रवार को मुंबई में हुई ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं।

कौन हैं नोएल टाटा

नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई  हैं। उनका जन्म नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन टाटा से हुआ। नोएल टाटा, टाटा समूह के कई उपक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा चुके हैं, जिसमें ट्रेंट लिमिटेड का प्रबंधन भी शामिल है। उन्होंने समूह की रिटेल शाखा को बड़े स्तर पर विस्तार दिया। नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और समूह की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के प्रबल दावेदार थे। नोएल टाटा पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं।

11वें और 6वें चेयरमैन बने नोएल

रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट को बनाने में अपनी महत्वेपूर्ण भूमिका निभाई थी। टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TATA Sons में टाटा ट्रस्ट की एक बड़ी हिस्सेसदारी है। ये 13 लाख करोड़ रुपए के रेवेन्यू वाले टाटा ग्रुप में 66% की हिस्सेदारी रखता है। टाटा ट्रस्ट के तहत ही Tata Group संचालित है। गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले ये ट्रस्ट, रतन टाटा की विरासत का अभिन्न अंग हैं। टाटा ट्रस्ट में सर रतन टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और एलाइड ट्रस्ट शामिल हैं। नोएल टाटा को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के 6वें चेयरमैन के तौर पर चुना गया है। उन्हें उनके रणनीतिक कौशल और समूह के विजन के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

2014 में ट्रेंट के चेयरमैन बने थे

2014 से वे ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। ट्रेंट जुडियो और वेस्टसाइड की ओनर है। पिछले 10 साल में इनकी लीडरशिप में कंपनी के शेयरों में 6,000% से ज्यादा की तेजी आई है। इनका टाटा ग्रुप के साथ चार दशकों का लंबा इतिहास रहा है। वे ट्रेंट, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन जैसी कंपनियों के चेयरमैंन भी हैं। इतना ही नहीं टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलावा, टाटा इकोसिस्टम के साथ उनके गहरे संबंध भी हैं।

नोएल टाटा के हैं तीन बच्चे

67 साल के नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई वर्षों से टाटा ट्रस्ट सहित टाटा ग्रुप से जुड़े हुए हैं। वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं। नोएल, एक आयरिश नागरिक हैं। उनोएल ने आलू मिस्त्री से शादी की है। आलू टाटा संस में सबसे बड़े शेयरधारक पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं - लिआ, माया और नेविल। ये भी पढ़ें- Ratan Tata Funeral : पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts