Karnataka:'नवंबर, दिसंबर या जनवरी... कोई क्रांति नहीं होगी', उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' पर दिया बयान

राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे; दस साल रहेंगे तो दस साल; पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल।
Follow on Google News
'नवंबर, दिसंबर या जनवरी... कोई क्रांति नहीं होगी', उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' पर दिया बयान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कर्नाटका। गुरुवार को कर्नाटक राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और कर्नाटक उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 'नवंबर क्रांति' पर नया बयान जारी किया। उन्होंने सभी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कोई क्रांति नवंबर या दिसंबर में नहीं, बल्कि 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटेगी। बता दें कि हाल में चर्चा तेज हो गई थी कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के बीच में मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं, जिसे 'नवंबर क्रांति' का नाम दिया जा रहा था।

    जो पार्टी तय करेगी वहीं होगा

    राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पार्टी के फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, मैं किसी से मिलने नहीं जा रहा हूं, न ही कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा हुई है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे; दस साल रहेंगे तो दस साल; पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल।

    नवंबर, दिसंबर या जनवरी... कोई क्रांति नहीं होगी

    वहीं, कैबिनेट फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि इस पर फैसला दिल्ली का हाईकमान करेगा। उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को अफवाह बताया और कहा, नवंबर, दिसंबर या जनवरी... कहीं कोई क्रांति नहीं होगी। असली क्रांति 2028 में होगी, जब कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी।

    क्यों लगाई जा रही 'नवंबर क्रांति' की अटकलें

    2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन पार्टी के समझौते के तहत शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि ढाई साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री हो सकता है, हालांकि पार्टी ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts