Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में सियासी हलचल: नीतीश जाएंगे राज्यसभा! बिहार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं अगर वे राज्यसभा जाते हैं तो कौन बिहार की सत्ता संभालेगा, और बिहार की कमान किसके हाथ में जाएगी।
नीतीश जाएंगे राज्यसभा! बिहार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार। जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा सीट के लिए नामांकन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सीएम नीतीश कुमार जल्द ही अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 16 मार्च को प्रस्तावित राज्यसभा चुनाव तक वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह बिहार की सियासत में एक अहम और बहुत बड़ा बदलाव होगा।

    बिहार में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

    2014 के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने ने कई बार ऐसे फैसले लिए हैं, जिन्होंने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंकाया है। खासकर नेतृत्व के चेहरों को लेकर। हाल ही में पार्टी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया और अब नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा ने सियासी गालियारों में हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में यह तय मान लेना मुश्किल है कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। 2020 चुनाव से पहले जिन केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय का नाम चर्चा में था या 2025 चुनाव से पहले सुर्खियों में रहे गृहमंत्री सम्राट् चौधरी इनमें से किसी एक के नाम पर मुहर लगेगी, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं है। इसी के साथ बीच भाजपा कोटे से मंत्री श्रेयसी सिंह का नाम भी चर्चा में आया था।

    विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने 85 सीटें हासिल की थी

    243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में 2025 में विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें जेडीयू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 85 सीटों पर कब्जा किया था, इसी के साथ बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत हासिल कर एक तरह से चुनाव में क्लीन स्वीप किया था। वहीं महागठबंधन की स्थिति कमजोर रही और उसके सभी दल मिलकर भी 50 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर सके। आरजेडी को महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts