Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Miss World 2024 में इस खास सम्मान से नवाजी गईं नीता अंबानी, Priyanka Chopra ने तारीफ में कही ये बात

Follow on Google News
Miss World 2024 में इस खास सम्मान से नवाजी गईं नीता अंबानी, Priyanka Chopra ने तारीफ में कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में बीते दिन यानी 9 मार्च को Miss World 2024 का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर टीवी के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की थी। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी मिस वर्ल्ड के इस इवेंट में पहुंची थीं। वह अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं, लेकिन जिस बात की वजह से वो सुर्खियों में आईं, वह है एक खास सम्मान जिससे उन्हें नवाजा गया। उनकी तारीफ करने से प्रियंका चोपड़ा भी खुद को नहीं रोक पाईं। nita ambani look in miss world 2024

नीता अंबानी को मिला यह खास अवार्ड

71वें मिस वर्ल्ड 2024 के इवेंट में नीता अंबानी को ‘ह्यूमैनिटेरियन’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड पूरी दुनिया में मानवता को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया एवलिन मॉर्ले सीबीई द्वारा नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ दिया गया। इस मौके पर नीता अंबानी ने सभी कंटेस्टेंट्स को शुभकामनाएं दीं और सभी सुंदरियों का स्वागत भी किया। Nita Ambani Got Humanitarian Award in Miss World 2024

प्रियंका चोपड़ा ने बांधे नीता अंबानी के तारीफ के पुल

मिस वर्ल्ड 2024 के मंच पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा- 'उद्देश्य ऐसा शब्द है, जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने अपनी मां डॉ. मधु चोपड़ा और पिता को न सिर्फ भारतीय सेना में डॉक्टर के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देखा है, बल्कि लोगों की मदद के लिए अपने ज्ञान, स्थिति और प्रतिभा का भी इस्तेमाल करते देखा है'। प्रियंका ने आगे नीता अंबानी के बारे में बात करते हुए कहा- 'मुझे पिछले कुछ सालों से नीता अंबानी को जानने का मौका मिला। वह ऐसी शख्स हैं, जिनकी मैं हर चीज के लिए प्रशंसा करती हूं। वह भारत की कला समर्थक और कला की रक्षक हैं'। nita ambani

नीता अंबानी के लुक ने बटोरी सुर्खियां

मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट के लिए नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल लुक को कैरी किया। इस ब्यूटी प्रेजेंट में नीता अंबानी को काले रंग की बनारसी 'जंगला साड़ी' में देखा गया। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने ब्लैक कलर की बिंदी के साथ हैवी इयररिंग्स पहने। इस साड़ी को मशीन नहीं बल्कि हाथों से तैयार किया गया था। ये भी पढ़ें - मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान से तलाक के बाद मिली थी एलिमनी ? एक्ट्रेस ने पहली बार बताई 19 साल की शादी तोड़ने की वजह
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts