Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024

Follow on Google News
उज्जैन की निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024

इंदौर/मुंबई। उज्जैन की निकिता पोरवाल ने सौन्दर्य मंच पर अपना परचम लहरा बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निकिता ने बुधवार को मुंबई में आयोजित हो रहे फेमिना मिस इंडिया-2024 कांटेस्ट में मिस इंडिया का खिताब हासिल किया। वहीं, दादर नगर हवेली की रेखा पांडे फर्स्ट रनरअप, गुजरात की आयुषी ढोलकिया सेकंड रनरअप रहीं।

निकिता के पिता अशोक पोरवाल ने बताया कि यह हमारे और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। निकिता कई सालों से इस खिताब के लिए दिन रात मेहनत कर रही थीं। निकिता ने बहुत ही छोटी उम्र में रामलीला में सीता और राधा जैसे अहम किरदार बखूबी निभाए हैं। साथ ही एक फिल्म में भी लीड रोल किया है। मिस इंडिया बनने के बाद निकिता पोरवाल ने बताया कि फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट सबसे पुराना ब्यूटी कांटेस्ट है। ये कांटेस्ट पिछले माह शुरू हुआ था।

मध्यप्रदेश से करीब 200 लड़कियों ने इसमें भाग लिया था। प्रथम राउंड दिल्ली में हुआ था, जिसमें से टॉप 5 में मेरा सिलेक्शन हुआ। टॉप 5 का सेकंड राउंड मुंबई में आयोजित हुआ, जिसमें से एक स्टेट से एक पार्टिसिपेंट चुनना था, उसमें भी मैं चुनी गई। इस आयोजन में करीब 40 राज्यों की अलग- अलग लड़कियां अपने-अपने स्टेट को रिप्रजेंट कर रही थीं। अब निकिता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts