Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NIA UPDATE - पॉपुलर फ्रंट के संदिग्धों के ठिकानों पर रेड, भोपाल में भी पिता-पुत्र से पूछताछ, बिहार से जुड़े छापे के तार

Follow on Google News
NIA UPDATE - पॉपुलर फ्रंट के संदिग्धों के ठिकानों पर रेड, भोपाल में भी पिता-पुत्र से पूछताछ, बिहार से जुड़े छापे के तार
भोपाल। नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) ने बुधवार को मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों में बड़ी कार्रवाई की। NIA ने बुधवार को PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के संदिग्धों को लेकर राजधानी के खानूगांव में छापा मारा। यहां NIA की टीम ने मुसाब खान और उसके बेटे से तकरीबन छह घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे पास से कुछ दस्तावेज और 2 मोबाइल बरामद किए गए। दोनों संदिग्धों को फिलाहल छोड़ दिया गया है, लेकिन उन पर निगरानी बनाए रखने का जिम्मा लोकल पुलिस को दिया गया है।

सुबह-सुबह मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, NIA ने खानूगांव में रहने वाले मुसाब खान (60) के घर पर अल सुबह दबिश दी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुसाब खान के साथ ही उनके बेटे लंबी पूछताछ की गई। NIA को संदेह है कि मुसाब खान के तार प्रतिबंधित संगठन PFI से लंबे समय तक जुड़े होने की जानकारी मिली है। मुसाब के बारे में जानकारी मिली है कि वह मौलाना है और लगभग ढाई साल पहले ही बिहार से आकर भोपाल में बस गया है। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में 3 या 4 बजे पुलिस बल के साथ NIA की टीम ने रेड मारी। https://twitter.com/psamachar1/status/1711989695717011509

MP समेत अन्य राज्यों में भी रेड

NIA ने एमपी के अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में भी छापे मारे हैं। ये सभी सर्चिंग PFI की फंडिंग के नेटवर्क का पता लगाने के लिए हो रही है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल NIA को संदेह है कि कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े मुसाब ने पिछले कुछ महीनों मे अलग अलग जगह दौरे किए हैं, जो PFI की फंडिंग से जुड़े हो सकते हैं।जांच के दौरान मुसाब और उसके बेटे से परिवार की आमदनी को लेकर भी सवाल किए गए। इस केस में एनआईए द्वारा आज ही पटना से दो को हिरासत में लेने की भी जानकारी आई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts