Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड फोटो, Deepfake पर सख्त कानून की मांग

Follow on Google News
न्यूजीलैंड की महिला सांसद ने संसद में दिखाई अपनी न्यूड फोटो, Deepfake पर सख्त कानून की मांग
न्यूजीलैंड की महिला सांसद लॉरा मैकक्लर ने संसद में अपनी एक न्यूड फोटो दिखाकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर असली नहीं है, बल्कि उन्होंने खुद इसे सिर्फ 5 मिनट में AI की मदद से बनाया है। इस फोटो से लॉरा ने दर्शाया कि डीपफेक टेक्नोलॉजी कितनी खतरनाक है और इसका गलत इस्तेमाल कितनी आसानी से किया जा रहा है।

लोगों की प्राइवेसी को खतरा

लॉरा मैकक्लर ने संसद में कहा कि इंटरनेट पर डीपफेक तस्वीरें और वीडियो बनाना अब बहुत आसान हो गया है। इससे लोगों की प्राइवेसी को बड़ा खतरा है। खासकर महिलाओं और लड़कियों को इसका शिकार बनाया जा रहा है। बिना उनकी इजाजत के उनकी नकली फोटोज और वीडियो बनाए जाते हैं, जिससे उनका शोषण किया जा सके।

डीपफेक पर लगाई जाए लगाम

लॉरा मैकक्लर ने संसद में मांग की कि डीपफेक के खिलाफ सख्त कानून बनने चाहिए। लॉरा ने बताया कि असली समस्या टेक्नोलॉजी नहीं है, बल्कि इसका गलत इस्तेमाल है इसलिए अब समय आ गया है कि इस पर सख्त कानून बनाए जाएं।

संसद में पेश किया नया बिल

लॉरा मैकक्लर ने संसद में Deepfake Digital Harm and Exploitation Bill नाम का एक प्रस्ताव भी पेश किया है। इस बिल में मांग की गई है कि बिना अनुमति के किसी की अश्लील डीपफेक तस्वीर या वीडियो बनाना और उसे शेयर करना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। लॉरा का कहना है कि यह कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ये भी पढ़ें- जबलपुर : भाजपा नेता ने की टिंबर व्यापारी की पिटाई, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर जमीन कब्जे का आरोप,FIR दर्ज
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts