Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से शिकस्त देकर किया बड़ा उलटफेर

महिला टी-20 विश्वकप : सोफी डिवाइन का अर्धशतक,भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया
Follow on Google News
न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से शिकस्त देकर किया बड़ा उलटफेर

दुबई। अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन (नाबाद 57 रन) के अर्धशतक और उनकी शानदार रणनीति की बदौलत न्यूजीलैंड महिला टीम ने शुक्रवार को यहां महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर अपने पिछले 10 मैच के हार के सिलसिले को भी समाप्त किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जो चुनौती पेश किए बिना 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद डिवाइन के अर्धशतक से चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। डिवाइन ने इसके बाद अपनी धीमी गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल कर भारतीय टीम को परेशान किया और फिर अपने तेज गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पिच पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल लग रहा था लेकिन डिवाइन ने 36 गेंद की पारी के दौरान सात चौके जड़े।

हमने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला : हरमनप्रीत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यहां महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली 58 रन की हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। भारतीय टीम 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।

एक भी खिलाड़ी 20 रन का स्कोर नहीं बना सकीं। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है। वह इस बात से सहमत नहीं थीं कि धीमी पिच पर 161 रन का लक्ष्य मुश्किल था। उन्होंने कहा कि हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts