Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नए अवतार में आया Suzuki Burgman,अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च

सुजुकी ने अपने पॉपुलर मैक्सी स्कूटर Suzuki Burgman Street को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस नजर आता है।
नए अवतार में आया Suzuki Burgman,अपडेटेड डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नया Suzuki Burgman अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और प्रैक्टिकल बनकर सामने आया है। अपडेटेड डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है, खासकर उन लोगों के लिए जो कम्फर्ट और प्रीमियम फील चाहते हैं।

    कीमत और नए डिजाइन में क्या है खास ?

    कंपनी ने नए बर्गमैन  को 1 लाख 2 हजार रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 1 लाख 13 हजार रुपये तक जाता है। स्कूटर को कई नए और आकर्षक कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिसमें डुअल टोन वेरिएंट भी शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो इस बार इसे इंटरनेशनल मॉडल्स से प्रेरित लुक दिया गया है। फ्रंट प्रोफाइल को ज्यादा शार्प और मॉडर्न बनाया गया है, जिसमें डुअल पॉड एलईडी हेडलाइट्स इसे प्रीमियम अपील देती हैं।

    ये भी पढ़ें: Assam Elections 2026 : कांग्रेस पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- मुझे जेल भेजने गांधी परिवार को नया जन्म लेना पड़ेगा

    फीचर्स में बड़ा अपग्रेड, टेक्नोलॉजी पर जोर

    नए Burgman में फीचर्स को भी काफी अपग्रेड किया गया है। इसमें अब 4.2 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो नेविगेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा कीलेस स्टार्ट सिस्टम और साइलेंट स्टार्ट जैसी सुविधाएं इसे और एडवांस बनाती हैं। स्कूटर में फ्रंट में दो स्टोरेज स्पेस और सीट के नीचे 24.6 लीटर का बड़ा स्टोरेज मिलता है, जो डेली यूज के लिए काफी उपयोगी है। साथ ही ऑल एलईडी लाइटिंग सेटअप इसे मॉर्डन टच देता है।

    ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना : अप्रैल में जारी होगी 35वीं किस्त, जानिए खातों में कब आएंगे 1500 रुपए

    इंजन और परफॉर्मेंस में संतुलन

    इस स्कूटर में 124cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8 हॉर्सपावर की पावर और 10.2 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर लो और मिड रेंज परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया है, जिससे सिटी राइडिंग में बेहतर अनुभव मिलता है।
    सस्पेंशन के लिए इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट और रियर में स्विंग आर्म सेटअप दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो सुरक्षित राइडिंग सुनिश्चित करता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts