PlayBreaking News

Assam Elections 2026 :कांग्रेस पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- मुझे जेल भेजने गांधी परिवार को नया जन्म लेना पड़ेगा

कांग्रेस नेताओं द्वारा सत्ता में आने पर हिमंत बिस्वा सरमा को जेल भेजने की बात कहने पर असम के मुख्यमंत्री भड़क गए हैं। सरमा ने कहा कि उन्हें जेल भेजने के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को इसके लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।
Follow on Google News
कांग्रेस पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा, कहा- मुझे जेल भेजने गांधी परिवार को नया जन्म लेना पड़ेगा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेशनल डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनका बाल भी बांका करना विपक्ष के लिए आसान नहीं है। गौरव गोगोई के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'देखो, राहुल गांधी मतलब पप्पू है। गौरव गोगोई को लोग छोटा पप्पू मानते हैं। तो ये जो बोल रहा है हिमंत बिस्वा सरमा को अरेस्ट करेगा, इंदिरा गांधी को नया जन्म लेना पड़ेगा। राजीव गांधी को नया जन्म लेना पड़ेगा। राहुल को नया जन्म लेना पड़ेगा। इस जन्म में नहीं होगा। तो सात जन्म के बाद ही वो हिमंत बिश्व सरमा का बाल बांका कर पाएगा।'

    राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया 

    कांग्रेस नेता गांधी के हिमंत को जेल भेज देंगे वाले बयान का जवाब देते हुए सरमा ने गांधी परिवार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गांधी परिवार को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।

    चुनावी माहौल में तेज हुई सियासी जंग 

    पूरा विवाद असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर चल रही राजनीतिक बयानबाजी से जुड़ा है। राहुल गांधी ने गुवाहाटी समेत कई जगहों पर सभाओं में हिमंत सरमा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने हिमंत को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर असम में लैंड एटीएम चला रहे हैं, यानी लोगों की जमीन बड़े कॉरपोरेट्स को दी जा रही है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो हिमंत को जेल जाना तय है।

    जमानत पर बाहर रहकर दे रहे जेल की धमकी 

    हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी खुद कई मामलों में जमानत पर बाहर हैं, फिर भी दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इशारों में नेशनल हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राजनीतिक बयानबाजी से माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    कांग्रेस से बीजेपी तक का सियासी सफर बना मुद्दा 

    हिमंत सरमा पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। इसी वजह से राहुल गांधी उन्हें धोखा देने वाला बताते रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। 2024-2025 में भारत जोड़ो यात्रा और अन्य मुद्दों के दौरान भी दोनों के बीच गिरफ्तारी को लेकर तीखे बयान सामने आ चुके हैं। अब चुनावी माहौल में यह जुबानी जंग और ज्यादा आक्रामक होती नजर आ रही है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts