लाड़ली बहना योजना : अप्रैल में जारी होगी 35वीं किस्त, जानिए खातों में कब आएंगे 1500 रुपए

मप्र में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त अप्रैल में जारी की जाएगी। महिलाओं को 1500 रुपए आने का इंतजार है। मार्च में इस योजना के तहत 13 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए गए थे।
Follow on Google News
अप्रैल में जारी होगी 35वीं किस्त, जानिए खातों में कब आएंगे 1500 रुपए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की बहुप्रचारित लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक मजबूती का बड़ा सहारा बनती जा रही है। हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से करोड़ों महिलाएं घर खर्च से लेकर अपनी जरूरतें तक आसानी से पूरी कर पा रही हैं। अब लाभार्थियों की नजर 35वीं किस्त पर टिकी है, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

    10 से 15 अप्रैल के बीच आ सकती है किस्त 

    35वीं किस्त की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 अप्रैल के बीच राशि खातों में ट्रांसफर हो सकती है। इससे पहले 34वीं किस्त 13 मार्च को जारी की गई थी। इस बार भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के खाते में पैसा भेज सकते हैं।

    Featured News

    1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा फायदा

    योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं इसका लाभ ले रही हैं। वित्त विभाग ने किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और किसी जिले में कार्यक्रम आयोजित कर राशि ट्रांसफर की जा सकती है। 

    60 वर्ष की उम्र पार करने वालों के लिए बदलाव 

    अप्रैल में होने वाले सत्यापन के बाद 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं। ऐसे हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन योजना में शामिल किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया पात्रता नियमों के अनुसार की जा रही है। 35वीं किस्त पाने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना और डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है। साथ ही ई-केवाईसी पूरा होना भी जरूरी है। इन प्रक्रियाओं के आधार पर ही पात्र महिलाओं को हर महीने सहायता राशि भेजी जाती है।

    Breaking News

    52 हजार करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर 

    सरकार के अनुसार अब तक योजना के तहत महिलाओं के खातों में 52 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए जा चुके हैं। मार्च में 34वीं किस्त में ही 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को करीब 1836 करोड़ रुपये दिए गए थे। नवंबर से मासिक राशि में 250 रुपए बढ़ने के बाद अब महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए मिल रहे हैं। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts