Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

School Time Changed:नई टाइमिंग से शुरू होंगी स्कूल क्लासेस, छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी, कलेक्टर ने लिया अहम फैसला

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा।
नई टाइमिंग से शुरू होंगी स्कूल क्लासेस, छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी, कलेक्टर ने लिया अहम फैसला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे को देखते हुए भोपाल के सभी स्कूल अब सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के अनुसार यह बदलाव गुरुवार से लागू होगा। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों पर लागू होगा। राजधानी में दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और रात का 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

    Uploaded media

    कई स्कूलों में समय बदला

    सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सूरजपुर में पहली पाली के स्कूल अब सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक पढ़ेंगे, जबकि दूसरी पाली के स्कूल 12:45 बजे से 4:15 बजे तक चलेंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राइमरी और मिडिल स्कूल सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे, और एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से पढ़ाई शुरू करेंगे। दो पाली में चलने वाले हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे।

    स्कूल खुलने का नया समय तय

    कलेक्टर ने कहा है कि नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों के स्कूल अब सुबह 9:00 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। कक्षा चार से बारह तक की कक्षाएं सुबह 8:00 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह नियम जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन का कहना है कि यह बच्चों को ठंड और सर्दी से बचाने के लिए किया गया है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर सकें।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts