174 जानें बचाने वाले पायलट की कहानी! चाकू लगने के बाद भी नहीं मानी हार, नेतन्याहू-ट्रंप ने की जमकर तारीफ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अचानक बड़ा संकट खड़ा हो गया। विमान के अंदर पायलट पर हमला होने के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए। घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनकी सूझबूझ और यात्रियों की मदद से विमान को सुरक्षित उतारा गया। नेतन्याहू और ट्रंप ने उनकी बहादुरी की तारीफ की।
174 जानें बचाने वाले पायलट की कहानी! चाकू लगने के बाद भी नहीं मानी हार, नेतन्याहू-ट्रंप ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू-ट्रंप हुए स्मित मच्छार के मुरीद

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर दोनों पायलटों के बीच झड़प हो गई। इसी दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया गया। विमान में 174 यात्री सवार थे। स्थिति बिगड़ने पर फ्लाइट ने इमरजेंसी संकेत भेजे और कुछ देर बाद हाईजैक अलर्ट भी जारी हुआ। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हमलावर का सामना किया। बाद में यात्रियों और अन्य पायलटों की मदद से विमान को सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट की बहादुरी की सराहना की।

कॉकपिट में अचानक बिगड़े हालात

फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान विमान ने पहले 7700 इमरजेंसी कोड भेजा। इसके कुछ ही समय बाद 7500 कोड सक्रिय हुआ, जिसे विमान हाईजैक होने की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और इजरायल की ओर से लड़ाकू विमान भी भेजे गए।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हाईजैक नहीं, पायलटों के बीच चाकूबाजी का दावा; यात्रियों ने बताया पूरा घटनाक्रम

घायल होने के बाद भी डटे रहे कैप्टन

जानकारी के मुताबिक, विमान में कैप्टन स्मित मच्छार और उनके को-पायलट के बीच विवाद हुआ। इसके बाद को-पायलट ने कथित तौर पर स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कैप्टन घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की। इसके बाद कुछ यात्री और क्रू सदस्य अंदर पहुंचे और हमलावर को काबू किया।

यात्रियों ने संभाला मोर्चा

विमान में मौजूद यात्रियों में कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्हें विमान उड़ाने का अनुभव था। उन्होंने हालात को देखते हुए विमान का नियंत्रण संभालने में मदद की। इसके बाद विमान का रुख सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट की तरफ किया गया। वहां फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दोनों पायलट घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कैप्टन स्मित की हालत स्थिर बताई गई।

नेतन्याहू ने कहा- सच्चे हीरो हैं स्मित

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गंभीर चोट के बावजूद भारतीय पायलट ने हमलावर का सामना किया और यात्रियों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। नेतन्याहू ने स्मित को सच्चा हीरो बताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

X Post

ट्रंप ने भी की पायलट की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घटना का जिक्र करते हुए कैप्टन स्मित को हीरो बताया। ट्रंप के मुताबिक, उन्हें नेतन्याहू से घटना की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि बेहद खराब हालत में भी पायलट ने समझदारी दिखाई और लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

PM मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, व्यापार-रक्षा से लेकर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर हुई चर्चा

स्मित के पास लंबा उड़ान अनुभव

कैप्टन स्मित मच्छार के पास कमर्शियल विमान उड़ाने का लंबा अनुभव है। फ्लाईदुबई से पहले वह स्पाइसजेट के साथ काम कर चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने बोइंग 737 विमान पर हजारों घंटे उड़ान भरी है। इस घटना के बाद उनकी बहादुरी की चर्चा भारत और विदेशों में हो रही है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts