Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाईजैकिंग की आशंका में सऊदी में उतरा विमान, दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट ने भेजा 7500 कोड

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट ने 7700 और 7500 कोड भेजे। हाईजैकिंग की आशंका के बीच विमान ने रास्ता बदला और सऊदी के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
हाईजैकिंग की आशंका में सऊदी में उतरा विमान, दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट ने भेजा 7500 कोड

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी और गैरकानूनी हस्तक्षेप का संकेत देने वाले कोड भेजे। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। घटना के बाद इजरायल ने अपने फाइटर जेट्स को भी एक्टिव किया। विमान में करीब 180 यात्रियों के सवार होने की जानकारी है।

पहले भेजा 7700, फिर 7500 कोड

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान ने सबसे पहले 7700 स्क्वॉक कोड भेजा। यह सामान्य इमरजेंसी का अंतरराष्ट्रीय संकेत माना जाता है। इसके कुछ समय बाद विमान की ओर से 7500 कोड भेजा गया। 7500 कोड का इस्तेमाल विमान के हाईजैक होने या किसी तरह के गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति में किया जाता है। इस कोड के सामने आने के बाद फ्लाइट को लेकर चिंता बढ़ गई और विमान के सऊदी अरब की ओर मुड़ने की जानकारी सामने आई।

ताबुक एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट बाद में सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। इससे पहले फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर विमान को ताबुक एयरपोर्ट के आसपास देखा गया था। लैंडिंग के बाद विमान फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स पर दिखाई देना बंद हो गया। इसके बाद घटना को लेकर कई तरह की जानकारी सामने आने लगी।

पायलटों के बीच विवाद की भी चर्चा

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों ने संकेत दिया है कि फ्लाइट में भेजे गए इमरजेंसी और गैरकानूनी हस्तक्षेप वाले सिग्नल की वजह पायलटों के बीच हुआ विवाद हो सकता है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Breaking News

इजरायली फाइटर जेट्स किए गए एक्टिव

घटना के बाद इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स को विमान की ओर रवाना किए जाने की जानकारी सामने आई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, फाइटर जेट्स को विमान की निगरानी के लिए भेजा गया था। हिब्रू मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी इमरजेंसी कंसल्टेशन किया।

हवा में करीब सवा घंटे रही इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते सूरत में उतारा

लैंडिंग के बाद ही पूरी तस्वीर होगी साफ

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विमान में वास्तव में क्या हुआ और पायलटों के बीच विवाद किस वजह से हुआ। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि विमान के ताबुक में उतरने के बाद घटनाक्रम की पूरी तस्वीर ज्यादा साफ हो सकेगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts