नेपाल की बाढ़ में MP के 36 लोग लापता: भोपाल,इंदौर-देवास-विदिशा के रहवासी शामिल

इंदौर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच मध्यप्रदेश के लोगों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के करीब 36 लोगों के लापता होने की खबर है। इनमें सबसे ज्यादा चिंता भोपाल के एक ही परिवार के 29 सदस्यों को लेकर है, जिनसे कई दिनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा इंदौर की शीबा प्रसाद मलिक, देवास के शाहजहां अंसारी, विदिशा की स्वाति बागरेचा और हरदा के जमीर परिवार के लोगों के भी नेपाल में फंसे या लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्रदेश कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार लापता लोगों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है। अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। हाइड्रो पावर प्लांट से जुड़े दो सगे भाई विशेष राजपूत और हिमांशु राजपूत भी लापता बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़: 88 भारतीयों का रेस्क्यू, 287 अभी भी लापता; विदेश मंत्रालय का अपडेट
इंदौर-देवास-विदिशा के लोगों का भी पता नहीं
इनके अलावा सुनील शुभंकर, सागर गुर्जर, पलक और पल्लवी मांझी के संबंध में भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। भोपाल के 29 लोग गोसाईंकुंड गए थे भोपाल की रहने वाली देविका अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के 29 सदस्य नेपाल गए थे। परिवार त्रिशूली नदी के पास स्थित धार्मिक स्थल गोसाईंकुंड की यात्रा पर गया था। सभी लोग चार अलग-अलग समूहों में बस से यात्रा कर रहे थे। देविका के अनुसार परिवार भोपाल के कोलार क्षेत्र का रहने वाला है। 26 अगस्त की सुबह करीब 9.30 बजे आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस दौरान परिवार के सदस्यों ने बताया था कि उनकी बस पानी के तेज बहाव में फंस गई है और बहने की स्थिति बन गई है। इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्स गोपीसेटी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क
‘हम पहाड़ की तरफ जा रहे हैं, हर तरफ पानी है’
देविका ने बताया कि उनके जेठ और जेठानी से आखिरी बातचीत के दौरान हालात बेहद भयावह बताए गए थे। परिवार के सदस्य किसी मकान की छत पर शरण लिए हुए थे, लेकिन पानी वहां तक भी पहुंचने लगा था। उन्होंने बताया कि जेठानी बेहद घबराई हुई थीं और बच्चों की चिंता कर रही थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि चारों तरफ पानी भर चुका है और बच निकलना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके बाद परिवार के सदस्यों से संपर्क टूट गया।
ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ में MP के 7 लोग फंसे, अनूपपुर की दो बहनें सुरक्षित मिलीं; 5 की तलाश जारी
देवास के शाहजहां अंसारी की आखिरी लोकेशन पोखरा
देवास निवासी शाहजहां अंसारी भी नेपाल में लापता बताए जा रहे हैं। उनकी आखिरी लोकेशन पोखरा बताई गई है। वे नेपाल में अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए थे, लेकिन इसके बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। हरदा के जमीर परिवार से जुड़े लोगों ने भी त्रिशूली नदी के आसपास रहने वाले अपने परिजनों से संपर्क टूटने की जानकारी दी है। परिवार का कहना है कि पिछले तीन दिनों से उनके माता-पिता और अन्य परिजनों से कोई बातचीत नहीं हो सकी है।




















