Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल बाढ़: 88 भारतीयों का रेस्क्यू, 287 अभी भी लापता; विदेश मंत्रालय का अपडेट

नेपाल में तीन दिन पहले आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस त्रासदी के बाद भारत लगातार नेपाल के संपर्क में है और राहत-बचाव अभियान में हरसंभव मदद उपलब्ध करा रहा है।
नेपाल बाढ़: 88 भारतीयों का रेस्क्यू, 287 अभी भी लापता; विदेश मंत्रालय का अपडेट
नेपाल बाढ़: 88 भारतीयों का रेस्क्यू

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 88 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि 287 भारतीय अभी भी लापता हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के 128 अन्य लोग भी लापता बताए गए हैं। नेपाल के रसुवा में हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से शनिवार को चार भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है, जो जल्द ही काठमांडू पहुंचेंगे। भारत ने मृतकों की पहचान के लिए छह फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए स्पेशलाइज्ड टनल रेस्क्यू टीम नेपाल भेजी है।

रसुवा हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से 4 भारतीयों का रेस्क्यू

विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के रसुवा स्थित हाइड्रोपॉवर प्रोजेक्ट से शनिवार, 29 अगस्त 2026 को चार भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए भारतीयों की पहचान रिपु कुमार, चनेश्वर नरजरी, कृपा शंकर और मोहम्मद मिन्हाज-उद्दीन के रूप में हुई है। सभी को जल्द ही काठमांडू पहुंचाया जाएगा और इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नेपाल की बाढ़ में इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्स गोपीसेटी लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क

287 भारतीय अभी भी लापता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर ताजा जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया है, जबकि 287 भारतीय अभी भी लापता हैं। इसके अलावा भारतीय मूल के 128 अन्य लोग भी लापता बताए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार को 120 भारतीय नागरिक चीन से नेपाल की सीमा में पहुंचे हैं।

X Post

मृतकों की पहचान के लिए 6 फॉरेंसिक टीम नेपाल भेजी

रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत से छह फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीमों को मृतकों की पहचान और उनके DNA सैंपल की जांच के लिए नेपाल भेजा गया है। ये टीमें शनिवार को राजधानी काठमांडू पहुंचने वाली हैं। उनका उद्देश्य बाढ़ त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान की प्रक्रिया में नेपाल की मदद करना है।

Breaking News

सुरंग में फंसे लोगों के लिए स्पेशल टीम

भारत ने सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए स्पेशलाइज्ड टेक्निकल टीम भी नेपाल भेजी है। यह टीम शुक्रवार, 28 अगस्त को सर्वेक्षण के लिए प्रभावित इलाके में पहुंची थी और शनिवार को सुरंग में फंसे लोगों के रेस्क्यू का काम शुरू किया। टीम की सिफारिश के बाद जरूरी उपकरणों के साथ स्पेशलाइज्ड टनल रेस्क्यू टीम नेपाल पहुंचने वाली है।

नेपाल में 669 मौतें, 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है। पुलिस के अनुसार अब तक 626 मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। भारत की रेस्क्यू टीम नेपाल पहुंच चुकी है और जल्द ही चीन से भी रेस्क्यू टीम पहुंचने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: ताशकंद पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया गर्मजोशी से स्वागत; व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात

प्रभावित लोगों हर जरूरी मदद पहुंचाई जा रही  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि राहत अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रभावित लोगों तक तुरंत और हर जरूरी मदद पहुंचाना है। इसमें इमरजेंसी मेडिकल केयर, खाना, सुरक्षित पानी, अस्थायी शेल्टर और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं। नेपाल सरकार अपने करीबी पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क और समन्वय कर राहत और बचाव अभियान को आगे बढ़ा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts