PlayBreaking News

नेहल चुडासमा ने की सीक्रेट शादी?लाल सुर्ख जोड़े वाली तस्वीरों ने मचाया तहलका, कौन हैं उनके पति?

बिग बॉस 19 फेम और मिस दिवा यूनिवर्स 2018 नेहल चुडासमा की लाल जोड़े वाली तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। एक वायरल कमेंट के बाद उनके कथित पति के रूप में अंतरराष्ट्रीय मॉडल और AGMODELS के फाउंडर मोहम्मद अमीन घेश्मती का नाम सामने आया है। आखिर कौन हैं अमीन घेश्मती और क्या सच में नेहल ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है?
Follow on Google News
लाल सुर्ख जोड़े वाली तस्वीरों ने मचाया तहलका, कौन हैं उनके पति?
नेहल चुडासमा

'बिग बॉस 19' फेम और मिस दिवा यूनिवर्स 2018 रह चुकीं नेहल चुडासमा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। तस्वीरों में नेहल लाल रंग के खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही उनकी शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

नेहल ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, मैं अभी भी इस दिन को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रही हूं। बस फिर क्या था, फैंस ने इस पोस्ट को उनकी शादी से जोड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बधाइयां देना भी शुरू कर दिया।

लाल जोड़े में दिखीं दुल्हन जैसी नेहल

नेहल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में शादी जैसे माहौल की झलक साफ दिखाई दे रही है। कुछ तस्वीरों में वह तैयार होती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ में उनकी शानदार एंट्री दिखाई दे रही है। उनकी मुस्कान और ब्राइडल लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी तस्वीर साझा नहीं की, जिससे उनके पति की पहचान सामने आ सके। यही वजह है कि फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर नेहल ने किससे शादी की है।

/img/99/1780992033878

एक कमेंट ने खोल दिया राज

जहां एक तरफ नेहल ने अपनी पोस्ट में पति की पहचान छिपाकर रखी, वहीं दूसरी तरफ एक सोशल मीडिया यूजर के कमेंट ने इस रहस्य से पर्दा उठाने का काम कर दिया।

नेहल की पोस्ट पर uzcsay नाम की एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, Amin Ghesmati प्लीज इसका ध्यान रखना और नेहल तुम भी अमीन जीजू का ध्यान रखना। इस कमेंट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं और तेज हो गईं। लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि नेहल के पति का नाम अमीन घेश्मती हो सकता है।

कौन हैं अमीन घेश्मती ?

मोहम्मद अमीन घेश्मती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-पहचाने फैशन और फिटनेस मॉडल हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसमैन भी हैं। अमीन मुंबई स्थित मॉडलिंग एजेंसी AGMODELS के संस्थापक और सीईओ हैं। मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में उनकी अच्छी पहचान मानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: महाकाल के दरबार में पहुंचा ‘पुष्पा राज’! साड़ी, नथनी और नींबू माला में किए दर्शन, हैरान रह गए श्रद्धालु, VIDEO VIRAL

पहले भी साथ नजर आ चुके हैं नेहल और अमीन

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब अमीन का प्रोफाइल खंगाला तो उन्हें नेहल के साथ एक वीडियो भी देखने को मिला। इस वीडियो में दोनों काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यह विश्वास और मजबूत हो गया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

फैंस दे रहे हैं शादी की बधाई

नेहल की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में हजारों लोगों ने उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म

क्या सच में हो गई है शादी?

फिलहाल नेहल चुडासमा ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने शादी कर ली है या नहीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में भी शादी का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया है। हालांकि, लाल जोड़ा, शादी जैसे माहौल वाली तस्वीरें और अमीन घेश्मती का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगभग यह मान रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

कौन है नेहल चुडासमा?

नेहल चुडासमा भारत की जानी-मानी मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं। उन्होंने साल 2018 में मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद नेहल टीवी और रियलिटी शो की दुनिया में भी नजर आईं। 'बिग बॉस 19' में उनकी मौजूदगी ने उन्हें और ज्यादा लोकप्रिय बना दिया।

अब उनकी कथित सीक्रेट वेडिंग की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और फैंस उनकी तरफ से आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts