CG NEWS:रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म

रिलीज से पहले राजधानी में हुआ भव्य प्रीमियर, सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत रहीं मौजूद, 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म आगामी 12 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक साथ नजर आए। मुख्यमंत्री ने पत्नी कौशल्या साय के साथ फिल्म देखी और इसकी जमकर सराहना की।
Follow on Google News
रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग, कंगना रनौत और सीएम साय ने साथ देखी फिल्म

RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जोरा स्थित मॉल में सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ फिल्म देखने पहुंचे। कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया सहित कलाकारों और फिल्म से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कंगना बोलीं- किरदार ने सिखाया सेवा और समर्पण का महत्व

स्क्रीनिंग के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों की मेहनत और जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग कर्मचारियों को सामान्य रूप से देखते हैं, लेकिन इस भूमिका को निभाने के बाद उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया है। कंगना ने कहा कि फिल्म देश के प्रति समर्पण और मानवता की भावना को दर्शाती है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। निर्देशक मनोज तापड़िया की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे बातचीत के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” केवल एक नारा नहीं बल्कि यहां की पहचान है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: D.Ed अभ्यर्थियों के आंदोलन को मिला संजय सिंह का समर्थन, बोले- संसद में उठाऊंगा मुद्दा, सरकार से चर्चा के लिए बनाएं प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री ने की फिल्म की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के लिए छत्तीसगढ़ को चुना जाना गर्व की बात है। उन्होंने कंगना रनौत और पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिल्म में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का सशक्त संदेश देती है और दर्शकों को प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने फिल्म को 10 में से 10 अंक देते हुए इसकी सफलता की कामना की।

 ये भी पढ़ें: CG NEWS: 23 साल की चारु पांडेय ने पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

12 जून को होगी देशभर में रिलीज

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रति दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है और रायपुर में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग ने इसकी चर्चा को और बढ़ा दिया है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts