PlayBreaking News

NEET UG 2026 Re-Exam Date :21 जून को होगा नीट यूजी का एग्जाम, पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने री-एग्जाम की नई तारीख घोषित कर दी है। अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। पेपर लीक मामले में CBI जांच जारी है और कई संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।
Follow on Google News
21 जून को होगा नीट यूजी का एग्जाम, पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा

नई दिल्ली। देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। पेपर लीक विवाद के बाद रद्द हुई परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में लगातार असमंजस बना हुआ था। अब सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने नई तारीख जारी कर दी है।

क्यों रद्द हुई थी NEET परीक्षा?

NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित हुई थी। इसके लिए देशभर में 5400 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक के आरोप सामने आए। कई राज्यों में कथित प्रश्नपत्र वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद 12 मई को NTA ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

Twitter Post

अब कब होगी परीक्षा?

NEET UG 2026 री-एग्जाम डिटेल

जानकारी

विवरण

परीक्षा का नाम

NEET UG 2026

पुरानी परीक्षा तारीख

3 मई 2026

परीक्षा रद्द होने की तारीख

12 मई 2026

नई परीक्षा तारीख

21 जून 2026

परीक्षा दिन

रविवार

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

NTA

प्रभावित छात्र

22.79 लाख

छात्रों को दोबारा नहीं करना होगा आवेदन

NTA ने कहा है कि, छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी।

छात्रों को मिली ये राहत

  • दोबारा आवेदन नहीं करना होगा।
  • अतिरिक्त परीक्षा फीस नहीं देनी होगी।
  • पहले जमा फीस वापस की जाएगी।
  • पुराने परीक्षा केंद्र ही बनाए रखे जाएंगे।
  • नए एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे।

NTA ने कहा है कि, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल जल्द वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

NTA ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि, वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर भरोसा करें। NTA ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों और अनऑफिशियल लिंक से सावधान रहें।

Neet UG 2026

हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

अगर किसी छात्र को परीक्षा, एडमिट कार्ड या परीक्षा केंद्र से जुड़ी परेशानी हो तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्पलाइन डिटेल

माध्यम

जानकारी

ईमेल

neet-ug@nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर

011-40759000

दूसरा नंबर

011-69227700

शिक्षा मंत्री के घर हुई हाई लेवल मीटिंग

पेपर लीक मामले और री-एग्जाम को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में परीक्षा सुरक्षा, पारदर्शिता और नई व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

मीटिंग में शामिल अधिकारी-

  • विनीत जोशी - सचिव (उच्च शिक्षा)
  • संजय कुमार - सचिव (स्कूल शिक्षा)
  • अभिषेक सिंह - महानिदेशक, NTA
  • राहुल सिंह - अध्यक्ष, CBSE
  • KVS और NVS के वरिष्ठ अधिकारी

CBI जांच में बड़ा खुलासा

पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है। जांच एजेंसी ने अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की लिस्ट

आरोपी

राज्य

मांगीलाल बिंवाल

राजस्थान

दिनेश बिंवाल

राजस्थान

विकास बिंवाल

राजस्थान

शुभम खैरनार

महाराष्ट्र

यश यादव

हरियाणा

धनंजय लोखंडे

महाराष्ट्र

मनीषा वाघमारे

महाराष्ट्र

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पांच आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।

कैसे लीक हुआ पेपर?

CBI जांच में सामने आया है कि, प्रश्नपत्र को स्कैन कर PDF बनाया गया और फिर उसे अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया। कुछ मामलों में प्रश्नपत्र को हाथ से लिखकर भी वायरल किया गया। आरोप है कि छात्रों से 2 से 5 लाख रुपए तक वसूले गए ताकि उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जा सके। कई जगहों पर 180 में से 150 सवाल मेल खाने की बात भी सामने आई है। जांच एजेंसी को एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300 से ज्यादा सवाल भी मिले हैं।

फर्जी एडमिशन रैकेट का भी खुलासा

NEET विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बड़े फर्जी एडमिशन रैकेट का भी भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह छात्रों को MBBS में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर 20 से 30 लाख रुपए तक की ठगी करता था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें एक डॉक्टर और राजनीतिक पार्टी से जुड़े व्यक्ति भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को बड़े राजनीतिक नेताओं का करीबी बताकर छात्रों और अभिभावकों को फंसाते थे।

Breaking News

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर परीक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों का NTA पर भरोसा कमजोर हुआ है।

NEET परीक्षा से कितनी सीटों पर मिलता है एडमिशन?

NEET भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

NEET से मिलने वाली प्रमुख सीटें

कोर्स

अनुमानित सीटें

MBBS

1 लाख+

BDS

27 हजार+

AYUSH

हजारों सीटें

AIIMS/JIPMER

शामिल

2024 में भी हुआ था विवाद

2024 में भी NEET परीक्षा पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स विवाद के कारण चर्चा में रही थी। उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द नहीं की थी, लेकिन कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराई गई थी।

NEET से जुड़े बड़े विवाद

साल

विवाद

2013

परीक्षा शुरू, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

2016

सुप्रीम कोर्ट ने NEET फिर लागू किया

2017

तमिलनाडु में छात्रा अनिता की आत्महत्या

2019

फर्जी उम्मीदवारों से परीक्षा दिलाने का मामला

2020

कोविड के दौरान परीक्षा पर विवाद

2022

ड्रेस कोड विवाद

2024

पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स विवाद

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • केवल NTA की वेबसाइट पर भरोसा करें।
  • सोशल मीडिया अफवाहों से बचें।
  • पुराने नोट्स और मॉक टेस्ट पर फोकस करें।
  • एडमिट कार्ड अपडेट लगातार चेक करें।
  • समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts