PlayBreaking News

नीरज चोपड़ा फिर बने जैवलिन किंग, विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी, अरशद नदीम टॉप-3 से बाहर

Follow on Google News
नीरज चोपड़ा फिर बने जैवलिन किंग, विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी, अरशद नदीम टॉप-3 से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया के सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर में शुमार नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी की गई ताजा जैवलिन थ्रो रैंकिंग में उन्होंने 1445 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है। इससे पहले 17 सितंबर 2024 को वह ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से शीर्ष स्थान खो बैठे थे, लेकिन अब डायमंड लीग 2025 के ब्रुसेल्स फाइनल में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने फिर से जैवलिन किंग की उपाधि प्राप्त कर ली।

अरशद नदीम बाहर, वेबर तीसरे पायदान पर

रैंकिंग में एंडरसन पीटर्स 1431 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 1407 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम 1370 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

नीरज के लिए यह साल रहा शानदार

2025 का सीजन नीरज के लिए अब तक बेहद सफल रहा है। उन्होंने शुरुआत की थी 84.52 मीटर थ्रो के साथ, जिससे उन्हें स्वर्ण पदक मिला। फिर दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो करके इतिहास रच दिया, जो उनका पहला 90 मीटर पार करने वाला प्रयास था। हालांकि उस टूर्नामेंट में वे जूलियन वेबर से पीछे रहे। इसके बाद नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो कर वेबर को पछाड़ा। ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में भी उन्होंने 88.16 मीटर का थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

दो ओलंपिक पदक जीत चुके हैं नीरज

नीरज ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला ट्रैक एंड फील्ड गोल्ड दिलाया और इसके बाद 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts