Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने गोली मारी, मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट

Follow on Google News
बालाघाट में पूर्व सरपंच को नक्सलियों ने गोली मारी, मुखबिरी के शक में उतारा मौत के घाट
बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक ग्रामीण की हत्‍या दी। ग्राम भाक्कुटोला के पूर्व सरपंच शंकरलाल पंद्रे की नक्सलियों ने मुखबिरी करने के शक में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की पुष्टि बालाघाट के एएसपी विजय डावर ने की है।

पुलिस का मुखबिर बताते हुए की हत्या

जिले के लांजी थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कुटोला में के पूर्व सरपंच शंकर लाल पन्द्रे को पुलिस का मुखबिर बताते हुए नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण की हत्या गांव के स्कूल चौक के पास लाकर की गई है। मौके पर नक्सल पर्चे भी मिले हैं। घटना के पीछे किस दल का हाथ है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। चुनाव के चंद दिनों पूर्व हुए इस घटना के बाद सर्चिंग तेज कर दी गई है।

चार नक्सलियों ने मारी गोली

शंकरलाल पंद्रे की हथियार बंद चार नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी कासनबाई पंद्रे ने बताया कि रात 10 बजे के आसपास 4 लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया और मेरे पति का नाम पूछा और बाहर आने के लिए कहा। चार लोगों में एक महिला और तीन पुरुष थे। चारों के पास बंदूक थी, जिन्होंने मेरे पति से मोबाइल मांगा, जिसके नहीं मिलने पर पूरे घर की तलाशी ली और लगभग एक घंटे बाद घर से 10 कदम की दूरी पर गोली चलने की आवाज आई। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts