Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नवरात्रि में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं तो क्या हुआ! 1,000 में मिलेगा गरबा पार्टनर, सेल्फी से लेकर घर छोड़ने तक का पैकेज वायरल

नवरात्रि शुरू होते ही गरबा और डांडिया नाइट्स का क्रेज बढ़ जाता है, लेकिन जिन लोगों के पास गरबा पार्टनर नहीं होता, उनके लिए एक अनोखा आइडिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
नवरात्रि में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं तो क्या हुआ! 1,000 में मिलेगा गरबा पार्टनर, सेल्फी से लेकर घर छोड़ने तक का पैकेज वायरल
फोन उठाइए और बुक कीजिए अपना गरबा पार्टनर

नवरात्रि आते ही देशभर में गरबा और डांडिया नाइट्स की रौनक बढ़ जाती है। रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े, गरबा की धुन, दोस्तों के साथ मस्ती और सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें-रील्स बनाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन इस पूरे माहौल में कई लोगों की एक छोटी-सी परेशानी होती है- गरबा करने के लिए पार्टनर कहां से लाएं? अब  इसी परेशानी का ऐसा अनोखा हल निकाला है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं।सोशल मीडिया पर ‘Rent a Garba Partner’ नाम से एक सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत लोग पैसे देकर गरबा नाइट के लिए पार्टनर ले सकेंगे। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट के बाद यह आइडिया तेजी से चर्चा में आ गया है।

शुरू हुआ गरबा पार्टनर का खेल

एक इंस्टाग्राम यूजर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने गरबा पार्टनर के लिए तीन अलग-अलग पैकेज बताए हैं। इन पैकेज की कीमत 1,000 से लेकर 2,000 तक रखी गई है। पोस्ट के मुताबिक, ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सिल्वर, गोल्ड या प्लेटिनम पैकेज चुन सकता है। हर पैकेज में गरबा के साथ अलग-अलग सुविधाएं भी बताई गई हैं।

/img/99/1789637743023

1,000 रुपए में मिलेगा Silver Package

सबसे सस्ता पैकेज Silver Package है, जिसकी कीमत 1,000 रुपए बताई गई है। इस पैकेज में दो घंटे तक गरबा करने की सुविधा दी गई है। इसके साथ मैचिंग आउटफिट, गरबा के बेसिक स्टेप्स सिखाने के लिए छोटी-सी ट्यूटोरियल और साथ में सेल्फी का भी जिक्र किया गया है। यानी अगर किसी को गरबा करना तो है, लेकिन पार्टनर नहीं मिल रहा, तो पोस्ट के मुताबिक 1,000 खर्च करके यह परेशानी दूर की जा सकती है।

फोन उठाइए और बॉयफ्रेंड बुक कीजिए! भारत में शुरू हुई अनोखी Rent A Boyfriend सर्विस, 79 रुपए में मिलेगा प्यार!

1,500 रुपए का Gold Package सबसे अलग

इसके बाद आता है Gold Package, जिसकी कीमत 1,500 रुपए रखी गई है। इस पैकेज में दो घंटे के बजाय चार घंटे तक गरबा करने की बात कही गई है। लेकिन इसकी सबसे मजेदार चीज है इसकी ‘फर्जी कहानी’। पोस्ट के मुताबिक, इस पैकेज में पार्टनर के साथ ऐसी कहानी तैयार की जाएगी, जिससे दोनों ऐसा दिखा सकें कि वे पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए वीडियो बनाने की सुविधा भी इसमें शामिल बताई गई है। यानी गरबा भी होगा और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट भी तैयार हो जाएगा।

2,000 का Platinum Package और भी चौंकाने वाला

सबसे महंगा Platinum Package है, जिसकी कीमत 2,000 रुपए बताई गई है। इसमें पूरे दिन गरबा करने की सुविधा देने का दावा किया गया है। इस पैकेज में गरबा के अलावा कुछ ऐसी सुविधाएं भी बताई गई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। पोस्ट के अनुसार, इवेंट के बाद माथे पर किस, दुपट्टा और झुमके ठीक करने में मदद और ग्राहक को सुरक्षित घर तक छोड़ने की सुविधा भी पैकेज का हिस्सा बताई गई है। यही वजह है कि पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों के बीच इस सर्विस को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा प्लेटिनम पैकेज की हो रही है।

Male Parenthood: इस देश में क्यों घट रहे हैं पिता बनने वाले पुरुष? वजह जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

नवरात्रि के क्रेज के बीच वायरल हुआ आइडिया

आज के समय में गरबा सिर्फ डांस तक सीमित नहीं रह गया है। गरबा नाइट्स युवाओं के लिए दोस्तों से मिलने, नए लोगों से जुड़ने और सोशल मीडिया के लिए तस्वीरें और रील्स बनाने का भी बड़ा मौका बन गई हैं। ऐसे में जिन लोगों का कोई गरबा पार्टनर नहीं होता, उनके लिए यह पोस्ट काफी रिलेटेबल बन गई। शायद यही वजह है कि ‘Rent a Garba Partner’ का आइडिया सोशल मीडिया पर लोगों को इतना मजेदार और अलग लग रहा है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts