Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट स्टाफ ड्राइवर ने किया सुसाइड, गाड़ी पार्क कर इमारत की ओर गया था, हुई मौत पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के T-2 टर्मिनल पर बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टाफ ड्राइवर की मौत से हड़कंप मच गया। यहां हाईकोर्ट के स्टाफ ड्राइवर ने इमारत से कूद गया, जिसके बाद अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर CCTV फुटेज और मौके से मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू की है।
मुंबई एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट स्टाफ ड्राइवर ने किया सुसाइड, गाड़ी पार्क कर इमारत की ओर गया था, हुई मौत पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट के एक स्टाफ ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के एक स्टाफ ड्राइवर की मौत से हड़कंप मच गया। घटना एयरपोर्ट के T-2 टर्मिनल परिसर में हुई। एयरपोर्ट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के स्टाफ ड्राइवर ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 50 से 52 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाईकोर्ट स्टाफ को एयरपोर्ट लाता-जाता था ड्राइवर

जानकारी के मुताबिक, मृतक बॉम्बे हाईकोर्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करता था। उसकी ड्यूटी हाईकोर्ट के स्टाफ को एयरपोर्ट तक लाने और वापस ले जाने की थी। घटना से करीब आधे घंटे पहले उसने अपनी गाड़ी एयरपोर्ट परिसर में पार्क की थी। इसके बाद वह किसी को कुछ बताए बिना इमारत की ओर चला गया। कुछ समय बाद वह इमारत से नीचे गिरा मिला।

ये भी पढ़ें: लॉयल हो तो DNA टेस्ट कराने में क्या दिक्कत? तलाक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

अचानक मची अफरा-तफरी

घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सहार पुलिस ने मामले में ADR (Accidental Death Report) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब एयरपोर्ट परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से पहले की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ-साथ उसके परिवार और परिचितों से भी संपर्क कर रही है।

ये भी पढ़ें: Raipur: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद छग पुलिस ने बदली गुमशुदगी की व्यवस्था, होगा FIR

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की सही वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts