PlayBreaking News

National Weather :महाराष्ट्र का वर्धा देश में सबसे गर्म, गुजरात में जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC, MP में भी भीषण गर्मी

गुजरात के एकता नगर स्थित सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से जानवरों और पक्षियों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। 
Follow on Google News
महाराष्ट्र का वर्धा देश में सबसे गर्म, गुजरात में जंगल सफारी में जानवरों के लिए AC, MP में भी भीषण गर्मी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र-विदर्भ, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में तापमान लगातार 40°C के पार बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि अब दिन ही नहीं, रातें भी गर्म रहने लगी हैं।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा तप रहा

शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां तापमान 46°C रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।यूपी के बांदा में भी पारा 44°C के पार पहुंच गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में हीटवेव ने झुलसाया

नई दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। राजस्थान में गंभीर हीटवेव और गर्म रातों का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है। 19 मई को यूपी के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: CNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार, जानिए आपके शहर की कीमत

कैसा है MP का मौसम

मध्य प्रदेश में भी गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सबसे ज्यादा असर इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। बीते 24 घंटों में नौगांव और खंडवा सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 44°C से ज्यादा दर्ज किया गया। इसके अलावा 15 शहरों में पारा 43°C या उससे ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। यहां आज भी तापमान 44°C पार जाने की संभावना है।

Featured News

अब देखें देशभर की तस्वीरें 

/img/95/1778997605995

हैदराबाद में तपती धूूप से बचने शख्स ने साइकिल पर ही छपरी लगा दी

/img/95/1778997722006

बिकानेर में गर्मी के दौरान एक पुलिसकर्मी ने गमछा बांधकर ड्यूटी कर रहा

/img/95/1778997891586

तस्वीर प्रयागराज की है स्कूटी पर सवार बच्चे अपने हाथ और पर्स से चेहरा ढंकते हुए

गुजरात में जानवरों के लिए AC, बर्फ के टुकड़े की व्यवस्था

गुजरात के एकता नगर स्थित सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क में गर्मी से जानवरों और पक्षियों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां AC, कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। वहीं वडोदरा के सायाजीबाग जूलॉजिकल पार्क में जानवरों के लिए पानी का छिड़काव, फॉगर और बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Twitter Post
Twitter Post

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में अब CJI समेत होंगे 38 जज : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने अध्यादेश को दी मंजूरी

बिहार समेत पूर्वोत्तर में भी बदला मौसम

दूसरी तरफ बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक मौसम बदला रह सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts