PlayBreaking News

CNG Price Hike:48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार, जानिए आपके शहर की कीमत

दिल्ली-NCR में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। 17 मई से CNG की कीमतों में 1 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब CNG का नया रेट 80.09 पहुंच गया है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में यह और भी ज्यादा हो गई है।
Follow on Google News
48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, आम आदमी पर महंगाई की मार, जानिए आपके शहर की कीमत

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। CNG यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस के दामों में दोबारा बढ़ोतरी कर दी गई है। 17 मई से CNG 1 रुपए प्रति किलो और महंगी हो गई है। इससे पहले 15 मई को भी गैस कंपनियों ने 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। यानी सिर्फ 3 दिनों के अंदर CNG कुल 3 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

अब दिल्ली में CNG की नई कीमत 80.09 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा जैसे शहरों में लोगों को 87 से 88 रुपए तक कीमत चुकानी पड़ेगी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में अब कितना महंगा हुआ CNG?

नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में एक किलो CNG की कीमत 80.09 रुपयए हो गई है। पहले यह कीमत 79.09 रुपए थी। यानी सिर्फ दो दिन में एक बार फिर रेट बढ़ा दिए गए। दिल्ली-NCR में लाखों लोग अपनी कार, ऑटो और टैक्सी में CNG का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा के खर्च पर साफ दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: रसोई से सफर और निवेश तक… 48 घंटे में अचानक महंगी हुई हर जरूरी चीज! क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है?

कई शहरों में नई CNG कीमतें

इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी CNG की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

शहर

CNG कीमत (₹/Kg)

दिल्ली

₹80.09

नोएडा

₹87.70

गाजियाबाद

₹87.70

ग्रेटर नोएडा

₹87.70

मेरठ

₹87.58

मुजफ्फरनगर

₹87.58

हापुड़

₹88.70

कानपुर

₹91.42

गुरुग्राम

₹84.12

करनाल

₹83.43

कैथल

₹84.43

रेवाड़ी

₹84.70

अजमेर

₹88.44

पाली

₹89.44

राजसमंद

₹89.44

मुंबई

₹81.00 – ₹84.00

भोपाल

₹85 – ₹90 (अनुमानित)

इंदौर

₹85 – ₹90 (अनुमानित)

पटना

₹90 – ₹92 (अनुमानित)

15 मई को भी बढ़े थे दाम

CNG के दामों में इससे पहले 15 मई को 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। उस समय भी तेल और गैस कंपनियों ने वैश्विक संकट और बढ़ती लागत का हवाला दिया था। अब 17 मई को एक बार फिर कीमतें बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पेट्रोल और डीजल पहले से ही महंगे हैं, ऐसे में CNG इस्तेमाल करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब CNG भी लगातार महंगी होती जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं CNG के दाम?

CNG के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेजी बताई जा रही है। भारत अपनी जरूरत का 50 फीसदी से ज्यादा प्राकृतिक गैस विदेशों से आयात करता है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज संकट के बाद गैस सप्लाई प्रभावित हुई है। सप्लाई कम होने और मांग बढ़ने की वजह से गैस खरीदना कंपनियों के लिए महंगा हो गया है। गैस कंपनियों का कहना है कि अगर कीमतें नहीं बढ़ाई गईं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel महंगा… अब ‘पानी’ से दौड़ेगी Bus : दिल्ली में हाइड्रोजन बस सेवा शुरू, धुएं की जगह निकलेगी भाप

PNG और घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक पाइप से मिलने वाली PNG गैस और घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस के दाम फिलहाल पुराने ही रहेंगे। 

मुंबई में भी महंगी हुई CNG

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी CNG की कीमत बढ़ चुकी है। यहां एक किलो CNG की कीमत करीब 84 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। महाराष्ट्र में एमजीएल कंपनी गैस सप्लाई करती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आईजीएल कंपनी CNG और PNG की सप्लाई करती है।

पेट्रोल-डीजल भी पहले से महंगे

CNG के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। 15 मई को पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए थे। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। कुछ महीनों पहले जहां कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था, वहीं अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें: चुनाव खत्म... महंगाई की मार शुरू! पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुई महंगी, जानें नए रेट

आम जनता पर क्या पड़ेगा असर?

CNG के दाम बढ़ने का सबसे ज्यादा असर मिडिल क्लास और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ेगा। ऑटो, टैक्सी और कैब सेवाओं का किराया बढ़ सकता है। इसके अलावा निजी वाहन चलाने वालों का मासिक खर्च भी बढ़ जाएगा। 

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts