Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

TISS दीक्षांत समारोह में बड़ा बदलाव, CJI सूर्यकांत नहीं होंगे मुख्य अतिथि, छात्रों के विरोध के बाद बदला फैसला

TISS के 86वें दीक्षांत समारोह में बड़ा बदलाव हुआ है। 22 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे। छात्रों के विरोध के बाद उनकी जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस प्रमेश को चीफ गेस्ट बनाया गया है। समारोह पहले 2 अगस्त को होना था, लेकिन आखिरी समय पर इसे टाल दिया गया था।
TISS दीक्षांत समारोह में बड़ा बदलाव, CJI सूर्यकांत नहीं होंगे मुख्य अतिथि, छात्रों के विरोध के बाद बदला फैसला
22 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में CJI सूर्यकांत मुख्य अतिथि नहीं होंगे।

टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह को लेकर आखिरी समय में बड़ा बदलाव किया गया है। 22 अगस्त को होने वाले इस समारोह में अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

छात्रों के विरोध के बाद बदला फैसला

CJI सूर्यकांत को TISS के दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। हालांकि, कई छात्रों की ओर से उनके आमंत्रण का विरोध किया गया। इसके बाद अब संस्थान ने मुख्य अतिथि बदलने का फैसला किया है। नए कार्यक्रम में टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह भी देखें: रेस्टोरेंट में एक्सपायर्ड सामान: वेज -नॉनवेज सामान एक ही डीप फ्रीजर में रखा,पिस्ता-मिर्च और सौंफ में मिले कीड़े,लाइसेंस निलंबित

2 अगस्त को होना था समारोह

TISS का 86वां दीक्षांत समारोह पहले 2 अगस्त को आयोजित किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम से महज 48 घंटे पहले इसे टाल दिया गया था। उस समय समारोह स्थगित करने की कोई स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की गई थी। अब संस्थान ने समारोह के लिए नई तारीख तय कर दी है। यह कार्यक्रम शनिवार, 22 अगस्त को मुंबई के देवनार स्थित TISS के नौरोजी कैंपस में आयोजित किया जाएगा।

Breaking News

विरोध की आशंका से प्रशासन था सतर्क

परिसर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन को समारोह के दौरान विरोध प्रदर्शन या किसी अप्रिय स्थिति की आशंका थी। इसी वजह से पहले कार्यक्रम को टालने का फैसला किया गया था। सूत्रों का दावा है कि CJI सूर्यकांत की एक कथित टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्रों के बीच नाराजगी थी। हाल के छात्र प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की स्थिति से बचना चाहता था। दरअसल, न्यायमूर्ति सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से करने वाली कथित टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों के एक वर्ग में नाराजगी बताई जा रही थी।

यह भी देखें: भारत की चुनाव व्यवस्था पर फिदा हुए ट्रंप! अब अमेरिका में लागू करेंगे ‘इंडिया मॉडल’?

अब नए मुख्य अतिथि के साथ होगा समारोह

TISS ने अब 22 अगस्त को दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार डॉ. सीएस प्रमेश मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल होंगे। CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम से हटने के बाद संस्थान ने संभावित विरोध की स्थिति को भी टालने की कोशिश की है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts