Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हम जीतें न जीतें और संन्यास की बात.. आखिर ऐसा क्यों और कहां बोले MP के खेल मंत्री विश्वास सारंग

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तात्या टोपे स्टेडियम में मंत्री विश्वास सारंग ने अपने अंदाज मे खिलाड़ियों को दी समझाइश
Follow on Google News
हम जीतें न जीतें और संन्यास की बात.. आखिर ऐसा क्यों और कहां बोले MP के खेल मंत्री विश्वास सारंग
भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एव युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद की प्रशंसा की और कहा कि खेल का महत्व शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए है। उन्होंने खिलाड़ियों से अच्छे नागरिक बनने और देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

सारंग बोले- भारत मां जरूर जीतें

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके का है। विश्वास सारंग ने भारत माता का जयकार कोई भी लगाए कैसे भी लगाए। मगर मष्तिक में यही भावनाप रहती है हम जीतें न जीतें... भारत मां जरूर जीतें। इसकी संकल्प के साथ हम भारत मां का जयकारा लगाते हैं। [embed]https://www.youtube.com/watch?v=jhI1SXokYFs&feature=youtu.be[/embed]

खेलों के विकास के लिए की कई योजनाएं

मंत्री ने मध्य प्रदेश में खेलों के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें "खेलो बढ़ो अभियान", पंचायत स्तर पर खेल मैदान और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, पीपीपी मॉडल के माध्यम से खेल को बढ़ावा देना, और अकादमियों का विस्तार करना शामिल है।

ध्यानचंद ने दुनिया में हॉकी को स्थापित किया

मंत्री ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हिंदुस्तान का नाम ही रोशन नहीं किया, बल्कि दुनिया में हॉकी को स्थापित करने का काम किया।, इसीलिए उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है। हमको लेकर कहा जाता है कि कहीं उनके स्टेट में हॉकी की बाल तो नहीं चिपक जाती, आज खेल दिवस के मौके पर हमें यह प्रण लेना है कि हम देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।

तुम बनोंगे खिलाड़ी उत्कृष्ठ

मंत्री सारंग ने कहा कि खेल का काफी महत्व है। खिलाड़ी की दक्षता जितनी तीव्र होनी चाहिए, उससे ज्यादा तीव्र खेल भावना होनी चाहिए। जब तक यह नहीं होगा, हम अच्छे इंसान नहीं बन पाएंगे। खेल के मैदान में प्रतिस्पर्धी को हराना हमारा लक्ष्य होता है। कितने खिलाड़ी तेंदुलकर, पीटी ऊषा और ध्यानचंद बनेंगे। तुम खिलाड़ी उत्कृष्ठ बनोंगे। तुम खेलोगे तो देश के सच्चे और अच्छे नागरिक जरूर बनोंगे। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमा, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश से होगी, भोपाल में धूप; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts