गायों को चारा, मोरों को दाना...सुबह-सुबह अपने 'दोस्तों' से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक खास रील शेयर की है, जिसमें वह गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं। पीएम ने बताया कि यह उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा है। वीडियो प्रधानमंत्री आवास का है, जहां पुंगनूर नस्ल की गायों के साथ बड़ी संख्या में मोर भी रहते हैं।
सुबह-सुबह अपने 'दोस्तों' से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक खास रील शेयर की है, जिसमें वह गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास रील शेयर की है। इस वीडियो में पीएम मोदी गायों को चारा खिलाते और मोरों को दाना देते नजर आ रहे हैं। पीएम ने रील के साथ बताया कि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया था।

लाल किले के लिए निकलने से पहले खिलाया खाना

पीएम मोदी ने बताया कि हर सुबह अपने इन 'दोस्तों' को खाना खिलाना उनकी रोज की दिनचर्या का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वह सुबह जल्दी निकलने वाले हैं, तो वे उनसे मिलने आ गए। यह पूरा वाकया उस समय का है, जब पीएम मोदी लाल किले के लिए रवाना हो रहे थे। पीएम ने इस खास मुलाकात को हमेशा की तरह 'स्पेशल' बताया।

ये भी पढ़ें: ‘भारत आगे बढ़े, हम साथ हैं’, Independence Day पर दिखी ग्लोबल दोस्ती, इन देशों ने भेजे खास संदेश

PM आवास में रहते हैं कई मोर

प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग में है। इस परिसर में बड़ी संख्या में मोर रहते हैं। यहां काफी बड़े और घने पेड़ हैं, जिन्हें मोरों का घर माना जाता है। मोर अक्सर पीएम आवास के लॉन और आसपास के खुले हिस्सों में घूमते नजर आते हैं। करीब 12 एकड़ में फैले इस परिसर में बड़े-बड़े हरे मैदान भी हैं, जो पक्षियों को आकर्षित करते हैं। आवास परिसर में पेड़ों के आसपास पक्षियों के लिए खास घोंसलों की व्यवस्था भी की गई है। इससे यहां कई तरह के पक्षियों को रहने की जगह मिलती है।

Breaking News

PM आवास में हैं खास नस्ल की गायें

पीएम मोदी के आवास परिसर में गायें भी हैं। ये पुंगनूर नस्ल की गायें हैं। पुंगनूर गायों को दुनिया की सबसे छोटी मवेशी नस्लों में गिना जाता है। इन गायों की ऊंचाई करीब 70 से 90 सेंटीमीटर यानी लगभग ढाई से 3 फीट तक होती है। अपने छोटे कद और खास बनावट की वजह से पुंगनूर नस्ल की गायें काफी अलग दिखाई देती हैं। PM मोदी की शेयर की गई रील में उनका यही शांत और रोजमर्रा का अंदाज देखने को मिला, जहां वह सुबह अपने इन 'दोस्तों' को खाना खिलाते नजर आए।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts