Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं', डोभाल ने बताया कैसे तैयार हुआ ऑपरेशन सिंदूर

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर की रणनीति को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत हालात की समीक्षा की। खुफिया एजेंसियों ने हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान की और जानकारी जुटाई। इसके बाद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने की रणनीति तैयार की गई।
'भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं', डोभाल ने बताया कैसे तैयार हुआ ऑपरेशन सिंदूर
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने एक महत्वपूर्ण बयान में स्पष्ट किया है कि भारत की सहनशीलता उसकी कमजोरी नहीं, बल्कि शक्ति है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की तैयारी कैसे शुरू की और किन बातों को ध्यान में रखकर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने का फैसला लिया गया।

डोभाल ने पहलगाम हमले के बाद के हालात को याद करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना विदेश दौरा छोटा कर दिया था। भारत लौटने के बाद एयरपोर्ट पर ही एक बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हमले से जुड़ी जानकारी ली और यह जानने की कोशिश की कि इसके पीछे किसका हाथ था।

कम समय में किया मिशन खत्म

डोभाल के मुताबिक, इसके बाद प्रधानमंत्री ने आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का साफ संदेश दिया। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी तेजी से काम शुरू किया और कम समय में हमले के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई के लिए जरूरी जानकारी जुटाई गई। डोभाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का मुख्य मकसद उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाना था, जिन्हें पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इसी के आधार पर कार्रवाई के लिए लक्ष्य तय किए गए और आगे की रणनीति तैयार की गई।

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद आया ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा’

भारत की शांती कमजोरी नहीं

डोभाल ने भारत की सुरक्षा नीति पर भी साफ बात रखी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भारत जरूरत पड़ने पर कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना था कि भारत की शांति और सहनशीलता को कमजोरी नहीं समझना चाहिए।

Breaking News

जरूरत पड़ने नहीं देखेंगे कोई सिमा

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर भारत किसी भी सीमा तक जाने के लिए तैयार है। ऑपरेशन सिंदूर को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई के तौर पर बताया गया है। इस अभियान में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। डोभाल के ताजा बयान से पहली बार इस अभियान के पीछे की रणनीतिक सोच, खुफिया जानकारी जुटाने और लक्ष्यों को तय करने की प्रक्रिया को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आई है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts