पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित पोस्ट करने पर 7 राज्यों से 26 की गिरफ्तारी, असम के विधायक पर लगा राजद्रोह का आरोप

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विवादित पोस्ट करने से 26 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें 7 राज्यों के लोग, जिसमे असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, स्टूडेंट और एक वकील शामिल है। दरअसल, आतंकी हमले को लेकर देश भर में विवादित पोस्ट करने से कई राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा गिरफ्तारियां की गई है। इसमें सबसे ज्यादा आरोपी असम से शामिल है।
- असम- 14 लोग
- मध्य प्रदेश- 4 लोग
- त्रिपुरा- 4 लोग
- उत्तर प्रदेश- 1 लोग
- छत्तीसगढ़- 1 लोग
- झारखंड- 1 लोग
- मेघालय- 1 लोग
असम के विधायक पर राजद्रोह का आरोप
सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर पहली गिरफ्तारी 24 अप्रैल को असम के एक विधायक की हुई। यह विधायक अमीनुल इस्लाम असम की विपक्षी पार्टी AIUDF से हैं। पहले भी उन्होंने 2019 के हुए पुलवामा हमले को सरकार की साजिश बताया है। इस हमले के बाद भी उन्होंने इसे ‘सरकार की साजिश’ ही बताया। इसके बाद उन पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ और 25 अप्रैल को उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।मध्यप्रदेश में भी 4 लोग गिरफ्तार
भोपाल में 25 अप्रैल को एक कॉलेज की गेस्ट लेक्चरर नसीम बानो ने पहलगाम हमले से जुड़ा एक विवादित वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। छात्र संगठन ABVP ने इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लेक्चरर नसीम बानो का कहना है कि उन्होंने वह वीडियो खुद नहीं बनाया था और गलती से वह उनके व्हाट्सएप स्टेटस पर लग गया। इससे पहले भी राज्य में इस तरह के मामलों में 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।असम के पत्रकार-स्टूडेंट और त्रिपुरा से 2 रिटायर्ड शिक्षक गिरफ्तार
25 अप्रैल को विवादित टिप्पणी मामले में असम से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक पत्रकार, एक छात्र और एक वकील शामिल हैं। इन सभी पर सोशल मीडिया पर सरकार और देश विरोधी टिप्पणियां करने का आरोप है। इसके अलावा त्रिपुरा में अब तक चार गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनमें दो रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ से भी एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।





















