Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, सामने आया मंदिर का VIDEO

कर्नाटक के मंड्या जिले में मंदिर में दर्शन को लेकर बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विधायक की बेटी ने पहले पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा, जिसके बाद SI ने भी जवाब दिया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और महिला SI की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।
Follow on Google News
BJP विधायक की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, सामने आया मंदिर का VIDEO
कर्नाटक के मंड्या जिले में मंदिर में दर्शन को लेकर बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच विवाद हो गया।

कर्नाटक के मंड्या जिले में मंदिर में दर्शन को लेकर जमकर विवाद हो गया। यहां एक बीजेपी विधायक की बेटी और महिला सब-इंस्पेक्टर के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले में महिला सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है।

मंदिर में जल्दी दर्शन को लेकर हुआ विवाद

यह मामला करीब 13 दिन पुराना बताया जा रहा है। तुमकुरु ग्रामीण से बीजेपी विधायक सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या श्रीरंगपट्टनम के आरती उक्कडा मंदिर में भीमना अमावस्या समारोह के दौरान दर्शन करने पहुंची थीं। उस समय मंदिर में काफी भीड़ थी। ऐश्वर्या गर्भगृह में तुरंत जाने की मांग कर रही थीं। पुलिस ने उन्हें कुछ देर इंतजार करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनकी महिला सब-इंस्पेक्टर सविता से बहस हो गई।

पहले थप्पड़ मारने का आरोप

पुलिस की FIR के मुताबिक, ऐश्वर्या ने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सविता से बहस की और अपने पिता के विधायक होने का हवाला दिया। आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने सविता को थप्पड़ मार दिया। सविता का आरोप है कि ऐश्वर्या ने उनके साथ बदसलूकी की, गाली-गलौज की और सरकारी ड्यूटी में भी बाधा डाली।

ये भी पढ़ें: स्कूल में स्कार्फ पहनने की मांग खारिज! यूनिफॉर्म सभी के लिए समान’, हिजाब मामले में इलाहाबाद HC का फैसला

SI ने भी दिया जवाब

विवाद के दौरान सब-इंस्पेक्टर सविता ने भी ऐश्वर्या को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच बचाव किया और मामला शांत कराया। बाद में सविता ने क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।

VIP एंट्री को लेकर भी सवाल

शिकायत के मुताबिक, ऐश्वर्या ने सवाल उठाया कि जब उन्हें गर्भगृह में जाने से रोका जा रहा है तो इंस्पेक्टर लक्ष्मी को अंदर जाने की अनुमति क्यों दी गई। इसी बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मंदिरों में बड़े आयोजनों के दौरान VIP एंट्री और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था को लेकर भी बहस शुरू हो गई है।

Breaking News

विधायक ने बेटी के व्यवहार पर मांगी माफी

विधायक सुरेश गौड़ा ने अपनी बेटी की हरकत के लिए माफी मांगी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी के साथ पुलिस अधिकारी ने बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी ने अंदर जाने का अनुरोध किया। पुलिस ने मना कर दिया जबकि एक सर्कल इंस्पेक्टर को अंदर जाने दिया गया। ऐसा लगता है कि उनके साथ बदसलूकी की गई और फिर झगड़ा शुरू हो गया। मैंने वीडियो नहीं देखा है। मुझे इसके लिए खेद है’। अब इस पूरे मामले में पुलिस की FIR और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts