Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कर्नाटक के बेल्लारी के पास भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता

कर्नाटक के बेल्लारी के पास 2.5 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के बाद फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
कर्नाटक के बेल्लारी के पास भूकंप के झटके, 2.5 रही तीव्रता

कर्नाटक के बेल्लारी जिले के पास बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र बेल्लारी के आसपास के क्षेत्र में बताया गया है। कम तीव्रता के कारण भूकंप के झटके हल्के रहे। फिलहाल इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर भूकंप को लेकर लोगों के बीच कुछ समय के लिए हलचल देखने को मिली।

X Post

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप का मुख्य कारण पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की गति और टकराहट है। पृथ्वी की बाहरी परत, जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल शामिल हैं, 15 बड़ी और छोटी टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है। ये प्लेटें स्थिर नहीं रहतीं, बल्कि धीरे-धीरे हिलती-डुलती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती या रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा का अत्यधिक दबाव बनता है। यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है और भूकंप के झटके धरती पर महसूस होते हैं।

रिक्टर स्केल और भूकंप की तीव्रता

0-1.9: केवल सिस्मोग्राफ पर पता चलता है।

2-2.9: हल्का कंपन।

3-3.9: ट्रक के गुजरने जैसा असर।

4-4.9: खिड़कियां टूट सकती हैं, फ्रेम गिर सकते हैं।

5-5.9: भारी फर्नीचर हिल सकता है।

6-6.9: इमारतों की नींव दरक सकती है।

7-7.9: इमारतें गिर सकती हैं, पाइप फट सकते हैं।

8-8.9: बड़े पुल और इमारतें गिर सकती हैं।

9 से ज्यादा: पूरी तबाही, सुनामी का खतरा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts