Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

National Film Awards 2024 : मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' बेस्ट हिंदी फिल्म, ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, नेशनल अवॉर्ड्स में साउथ का जलवा

Follow on Google News
National Film Awards 2024 : मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' बेस्ट हिंदी फिल्म, ऋषभ शेट्टी बने बेस्ट एक्टर, नेशनल अवॉर्ड्स में साउथ का जलवा
70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का शुक्रवार (16 अगस्त) को ऐलान हो गया है। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मीला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। वहीं, फिल्म कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान एक के बाद एक विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। बता दें कि इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं, जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है।

लाइव अपडेट्स...

अरिजीत सिंह ने जीता अवॉर्ड

फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड जीता है।

इस फिल्म ने जीता बेस्ट तमिल फिल्म अवॉर्ड

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित पोन्नियिन सेलवन 1 ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, शोभिता धूलिपाला अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

विशाल भारद्वाज - बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर

शॉर्ट फिल्म फुरसत के लिए विशाल भारद्वाज ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। उन्होंने अवॉर्ड जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- मुझे अपना 9वां नेशनल अवॉर्ड पाकर बेहद खुशी हो रही है। यह हमारे देश का सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह एकमात्र ऐसा पुरस्कार है जो वास्तव में मायने रखता है और इसे जीतना मेरे काम की सबसे बड़ी मान्यता है! इसके लिए जूरी का धन्यवाद। अब मुझे डबल डिजिट के लिए प्रयास करना होगा।

सूरज बड़जात्या और नीना गुप्ता ने अवॉर्ड जीता

फिल्म ऊंचाई के लिए नीना गुप्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और सूरज बड़जात्या को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पवन मल्होत्रा को मिला है।

K.G.F 2 - बेस्ट कन्नड़ फिल्म

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने बेस्ट कन्नड़ फिल्म का अवॉर्ड जीता है।

नेशनल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट-

बेस्ट फीचर फिल्म : आट्टम (मलयालम) बेस्ट डेब्यू फिल्म बाय डायरेक्टर : प्रमोद कुमार (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट पॉपुलर फिल्म - कांतारा बेस्ट फीचर फिल्म (राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरण मूल्यों को प्रमोट करने वाली) : कच्छ एक्सप्रेस बेस्ट फिल्म (AVGC- एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स गेमिंग और कॉमिक) :  ब्रह्मास्त्र बेस्ट डायरेक्शन : सूरज बड़जात्या (ऊंचाई) बेस्ट एक्टर (लीड रोल) : ऋषभ शेट्टी (कांतारा) बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल) : नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम); बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल) : पवन राज मल्होत्रा (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल) : नीना गुप्ता (ऊंचाई) बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट : श्रीपत (मल्लिकापुरम, मलयालम फिल्म) बेस्ट सिंगर (मेल) : अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट सिंगर (फीमेल) : बॉम्बे जयश्री, साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 (मलयालम फिल्म) बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : रवि वर्मन (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट स्क्रीनप्ले (ऑरिजिनल) : आनंद एकार्शी, आट्टम (मलयालम) बेस्ट स्क्रीनप्ले (डायलॉग) : अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चितेला (गुलमोहर) बेस्ट साउंड डिजाईन : आनंद कृष्णमूर्ति (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट एडिटिंग : महेश भुवानंद, आट्टम (मलयालम) बेस्ट प्रोडक्शन डिजाईन : अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईन : निक्की जोशी, कच्छ एक्सप्रेस (गुजराती फिल्म) बेस्ट मेकअप : सोमनाथ कुंडू, अपराजितो (बंगाली फिल्म) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत) : प्रीतम (ब्रह्मास्त्र) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड स्कोर) : ए. आर. रहमान (पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1) बेस्ट लिरिक्स : नौशाद सदर खान (फौजा, हरियाणवी फिल्म) बेस्ट कोरियोग्राफी : जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (तिरुचित्राम्बलम) बेस्ट एक्शन डायरेक्शन : अनबरिव (के. जी. एफ. चैप्टर 2) स्पेशल मेंशन : मनोज बाजपेयी को 'गुलमोहर' के लिए, म्यूजिक डायरेक्टर संजय सलिल फिल्म 'kadhikan' बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी) : गुलमोहर बेस्ट फीचर फिल्म (तेलुगू) : कार्तिकेय 2 बेस्ट फीचर फिल्म (तमिल) : पोन्नियन सेल्वन पार्ट 1 बेस्ट फीचर फिल्म (टीवा) : सिकाइसल (Sikaisal) बेस्ट फीचर फिल्म (मलयालम) : साउदी वेलक्का सीसी. 225/2009 बेस्ट फीचर फिल्म (कन्नड़) : के. जी. एफ. चैप्टर 2 बेस्ट फीचर फिल्म (मराठी) : वाल्वी बेस्ट फीचर फिल्म (पंजाबी) : बागी दी धी बेस्ट फीचर फिल्म (उड़िया) : दमन बेस्ट फीचर फिल्म (बंगाली) : काबेरी अंतर्धान बेस्ट फीचर फिल्म (असमिया) : एमुथि पुथी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts