PlayBreaking News

Natasa-Hardik Divorce : तलाक के बाद प्यार को लेकर नताशा ने शेयर किया पोस्ट, कहा- यह कभी अभिमानी और सेल्फिश नहीं होता

Follow on Google News
Natasa-Hardik Divorce : तलाक के बाद प्यार को लेकर नताशा ने शेयर किया पोस्ट, कहा- यह कभी अभिमानी और सेल्फिश नहीं होता
एंटरटेनमेंट डेस्क। इंस्टाग्राम पर पांड्या सरनेम हटाने के बाद से ही नताशा स्टेनकोविक सुर्खियों में हैं। हाल ही में नताशा और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे से अलग हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, लेकिन अलग होने की वजहों को लेकर कभी कोई बात नहीं कही। मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि नताशा और हार्दिक का रिश्ता टूटने की वजह एक मॉडल है। यह सब होने के 40 दिन बाद नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पोएटिक अंदाज में शेयर किया पोस्ट

इंस्टाग्राम स्टोरी में नताशा ने जो पोस्ट शेयर किया, वो प्यार के बारे में था। उन्होंने लिखा- प्यार धैर्यवान होने के साथ ही दयालु भी है। यह जलन और घमंड जैसी चीजों को पैदा नहीं कर सकता। यह अभिमानी और सेल्फिश नहीं हैं, जो दूसरों का अपमान करें। यह आसानी से क्रोधित नहीं होता और न ही की गई गलतियों का कोई रिकॉर्ड रखता है। प्यार बुराई से नहीं बल्कि अच्छाई से खुश होता है। यह हमेशा सुरक्षा के साथ भरोसा पैदा करता है। यह ऑप्टिमिस्टिक और डिटरमिन होता है। प्यार कभी भी असफल नहीं होता।

बेटे के साथ सर्बिया लौट चुकी हैं नताशा

तलाक की अनाउंसमेंट से पहले ही नताशा बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गई थीं। वह मूल रूप से सर्बिया की हैं। वहीं अब वो अपने परिवार के साथ रह रही हैं। नताशा अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ मस्ती करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अगस्त्य का बर्थडे सेलिब्रेशन किया था।

जुलाई में की थी अलग होने की पुष्टि

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 2020 में हिंदू ट्रेडिशन्स के मुताबिक शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे की परंपराओं का सम्मान करते हुए फरवरी 2023 में ईसाई ट्रेडिशनल के अनुसार फिरसे शादी की थी। सोशल मीडिया पर दोनों दंपति के अलग होने की खबरें तब शुरू हुई, जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ‘पांड्या’ उपनाम हटा दिया। जुलाई में दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अलग होने की जानकारी दी थी। एक संयुक्त बयान के साथ जोड़े ने अपने अलगाव की पुष्टि की, जिसमें कहा गया कि अलग होने का उनका निर्णय आपसी और उनके परिवार के सर्वोत्तम हित में था। ये भी पढ़ें- एक बार फिर प्यार में पड़े Hardik Pandya! इस सेलिब्रिटी के साथ मना रहे छुट्टियां
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts