Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाराष्ट्र के नासिक में ज्वेलरी शॉप में IT का छापा : 26 करोड़ कैश और 90 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त, सुराणा ज्वेलर्स पर हुई कार्रवाई

महाराष्ट्र के नासिक में ज्वेलरी शॉप में IT का छापा : 26 करोड़ कैश और 90 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त, सुराणा ज्वेलर्स पर हुई कार्रवाई
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में इनकम टैक्स (IT) ने रविवार (26 मई) को सुराणा ज्वेलर्स पर छापेमार कार्रवाई की।  इसके मालिक के आवास और उसकी निर्माण कंपनी महालक्ष्मी बिल्डर्स पर छापेमारी की गई। IT ने ज्वेलरी शॉप के मालिक के खिलाफ अज्ञात लेनदेन के मामले में ये कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब 26 करोड़ रुपए कैश और 90 करोड़ रुपए की बेहिसाब प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए गए। अघोषित आय और संभावित संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच के लिए यह छापेमार कार्रवाई की गई। सुराणा ज्वैलर्स और महलाक्षमी बिल्डर्स दोनों के तमाम वित्तीय लेन-देन रिकॉर्ड की जांच आयकर विभाग कर रहा है। https://twitter.com/ANI/status/1794595361291706710

500-500 के नोटों के बंडल मिले

महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग की टीम ने रविवार सुबह सोना कारोबारी सुराणा ज्वेलर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आयकर विभाग की टीम को 26 करोड़ रुपए कैश और 90 करोड़ की संपत्ति की जानकारी मिली। करीब 30 घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों ने बंगले में फर्नीचर तोड़कर 500-500 के नोटों के बंडल जब्त किए। ये भी पढ़ें- राजकोट TRP गेमिंग जोन हादसा अपडेट : आग लगने से 27 की मौत, स्टोर था 3500 लीटर डीजल-पेट्रोल; पुलिस हिरासत में मालिक-प्रबंधक
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts