Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदा नदी में डूबने से महिला की मौत, परिवार के साथ सूर्य कुंड घाट स्नान के लिए आई थी

Follow on Google News
नर्मदा नदी में डूबने से महिला की मौत, परिवार के साथ सूर्य कुंड घाट स्नान के लिए आई थी
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रविवार को नर्मदा नदी में नहाने के दौरान एक महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला भाभी, ननद और दो बच्चों के साथ नहाने गई थी, तभी गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बच्चे सहित 5 लोग नहा रहे थे

पुलिस ने बताया कि करेली पुलिस थाना के तहत नर्मदा नदी के सतधारा स्थित सूर्य कुंड घाट पर एक ही परिवार के दो बच्चे सहित पांच लोग नहा रहे थे, तभी सभी डूबने लगें। वहां पर मौजूद स्थानीय गोताखोर ने उनको डूबता हुआ देख कर बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। दो बच्चों सहित चार सदस्यों को बचा लिया, लेकिए एक महिला अधिक गहरें में चली जाने से उसकी डूबने से मौत हो गई।

शव को पीएम के लिए भेजा

सागर जिले के गांव पडरिया निवासी कमलाबाई अहिरवार (30) की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतका कमला बाई अपनी भाभी साधना, ननद राजकुमारी और दो बच्चों के साथ नहाते गहरे पानी में चली गई थी। कमला बाई के शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। ये भी पढ़ें- Indore News : आंध्र प्रदेश की युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुबह की फ्लाइट से जाने वाली थी, फोन नहीं उठाया तो सहेली पहुंची होटल मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts