PlayBreaking News

नर्मदापुरम :कॉलेज में खेल सामग्री खरीदी घोटाला, प्राचार्य समेत 4 पर धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज

नर्मदापुरम के शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में खेल सामग्री खरीदी में कथित गड़बड़ी सामने आई है। प्राचार्य समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज हुआ है। जांच में लाखों रुपए का भुगतान होने के बावजूद खेल सामग्री मौके पर नहीं मिली। जानिए पूरा मामला।
Follow on Google News
कॉलेज में खेल सामग्री खरीदी घोटाला, प्राचार्य समेत 4 पर धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय में खेल सामग्री की खरीदी को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। कॉलेज में खेल सामग्री खरीद के नाम पर लाखों रुपए के भुगतान के बावजूद सामान नहीं मिलने पर पुलिस ने प्राचार्य समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया है। शिकायत तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सरिता मालवीय की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज की गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 624/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5) और 318(4) में प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राचार्य सहित चार लोगों को बनाया आरोपी

पुलिस के अनुसार इस मामले में शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, तत्कालीन भंडार शाखा प्रभारी, तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी एवं लेखापाल, साथ ही भोपाल की मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर को आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खेलकूद प्रोत्साहन मद से 9 लाख 47 हजार 518 रुपए का भुगतान मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज को किया गया था। लेकिन जब अधिकारियों ने मौके पर जांच की तो रिकॉर्ड में दर्ज खेल सामग्री कॉलेज में मौजूद नहीं मिली।

फर्जी बिल और स्टॉक रजिस्टर में दर्ज की गई सामग्री

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जून 2026 को स्टॉक रजिस्टर में दो बिलों के आधार पर खेल सामग्री दर्ज दिखाई गई। वहीं एमपी ट्रेजरी (आईएफएमएस) के रिकॉर्ड में भुगतान की पुष्टि भी हुई। हालांकि भौतिक सत्यापन के दौरान संबंधित सामग्री नहीं मिलने से वित्तीय अनियमितता और शासकीय राशि के दुरुपयोग की आशंका सही पाई गई।

Breaking News

जांच जारी, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं

तहसीलदार सरिता मालवीय की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts