उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 17 अगस्त की रात खुलेंगे पट; 300 रुपए में शीघ्र दर्शन की सुविधा

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 17 अगस्त की रात 12 बजे खोले जाएंगे। इसी दिन श्रावण का तीसरा सोमवार होने और महाकाल की सवारी निकलने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 17 अगस्त की रात खुलेंगे पट; 300 रुपए में शीघ्र दर्शन की सुविधा
उज्जैन: नागचंद्रेश्वर मंदिर में ऑनलाइन बुकिंग शुरू

उज्जैन। नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है और इसके लिए 300 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट पर पासवर्ड बनाकर उपलब्ध 11 स्लॉट में से अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कर सकेंगे।

रात 12 बजे खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट

महाकाल मंदिर परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट 17 अगस्त को रात 12 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसी दिन श्रावण माह का तीसरा सोमवार भी है और भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। इस विशेष संयोग के कारण उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर में शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भोपाल  के बड़े तालाब में 350 नौकाओं में निकली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शामिल होकर बढ़ाया उत्साह

300 रुपए में कर सकेंगे शीघ्र दर्शन

शीघ्र दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 300 रुपए का शुल्क देना होगा। बुकिंग के लिए महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज कर पहले पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद रात 12 बजे से अगले 24 घंटे के लिए 11 अलग-अलग स्लॉट उपलब्ध दिखाई देंगे। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक स्लॉट का चयन कर शीघ्र दर्शन की बुकिंग करा सकेंगे।

Breaking News

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग

नागचंद्रेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। महाकाल मंदिर की सहायक प्रशासक सिम्मी यादव ने बताया कि शीघ्र दर्शन का टिकट बुक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए उसका प्रिंट आउट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश के लिए हरसिद्धि पाल से बड़ा गणेश गली होते हुए गेट नंबर-5 का मार्ग निर्धारित किया गया है।

भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: डेयरियों से 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, लैब भेजे गए सैंपल

मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय और तय प्रवेश द्वार का पालन करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि शीघ्र दर्शन की टिकट बुकिंग केवल महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें और किसी अनधिकृत व्यक्ति के संपर्क में आकर बुकिंग न कराएं, ताकि श्रद्धालु किसी धोखाधड़ी का शिकार न हों।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts