PSU म्यूचुअल फंड्स का धमाका!3-5 साल में 34% तक रिटर्न, SBI, Invesco और ABSL ने बनाया निवेशकों को मालामाल

पिछले कुछ सालों में सरकारी कंपनियों यानी PSU पर आधारित म्यूचुअल फंड्स ने कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण पेश किया है। PSU फंड्स ने 3 से 5 साल की अवधि में 30-34% तक का सालाना रिटर्न दिया है।
Follow on Google News
3-5 साल में 34% तक रिटर्न, SBI, Invesco और ABSL ने बनाया निवेशकों को मालामाल
AI Generated Image

शेयर बाजार में अक्सर कहा जाता है कि असली जीत उसी की होती है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करे। पिछले कुछ सालों में सरकारी कंपनियों यानी PSU पर आधारित म्यूचुअल फंड्स ने इसी कंसिस्टेंसी का शानदार उदाहरण पेश किया है। SBI, Invesco और Aditya Birla Sun Life म्यूचुअल फंड के PSU फंड्स ने 3 से 5 साल की अवधि में 30-34% तक का सालाना रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है।

पूरी कैटेगरी ही बनी टॉप परफॉर्मर

AMFI और वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक PSU थीम वाले फंड्स इस समय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में सबसे आगे हैं।

  • 3 साल का औसत रिटर्न: 31.43% CAGR
  • 5 साल का औसत रिटर्न: 29.30% CAGR

सबसे खास बात यह है कि टॉप और बॉटम फंड के बीच अंतर बहुत कम (करीब 3.23%) रहा जो दिखाता है कि पूरी कैटेगरी मजबूत रही है।

टॉप-3 PSU फंड्स का प्रदर्शन

फंड का नाम 3 साल का CAGR
SBI PSU Direct Fund 34.18%
Invesco India PSU Equity Fund 32.03%
ABSL PSU Equity Fund 30.95%

ये भी पढ़ें: HCL Tech Share: कमजोर नतीजों के बाद 11% टूटा, 52 हफ्ते के निचले स्तर ₹1281 पर पहुंचा शेयर

फंड साइज और खर्च

फंड लॉन्च AUM एक्सपेंस रेशियो
SBI PSU Direct Fund 2013 ₹5891 करोड़ 0.85%
Invesco India PSU Equity Fund 2019 ₹5334 करोड़ 0.62%
ABSL PSU Equity Fund 2013 ₹1335 करोड़ 0.91%

SIP निवेशकों की भी हुआ बड़ा मुनाफा

अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू की होती तो आज उसका पैसा लाखों में पहुंच चुका होता:

  • SBI PSU Fund: ₹11.67 लाख (26.99% रिटर्न)
  • Invesco PSU Fund: ₹11.18 लाख (25.20% रिटर्न)
  • ABSL PSU Fund: ₹11.14 लाख (25.07% रिटर्न)

यह दिखाता है कि नियमित निवेश करने वालों ने भी इस तेजी का पूरा फायदा उठाया।

क्यों चमके PSU फंड्स?

इन फंड्स की सफलता के पीछे कई बड़े कारण हैं

  • सरकारी कंपनियों की मजबूत बैलेंस शीट
  • लगातार अर्निंग ग्रोथ
  • सरकार का पॉलिसी सपोर्ट
  • सही सेक्टर में निवेश

ये फंड्स मुख्य रूप से एनर्जी, यूटिलिटीज और फाइनेंशियल सेक्टर पर फोकस करते हैं जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: RBI ने खत्म किया OTP का झंझट! ₹15,000 तक ई-मैंडेट आसान, 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

पोर्टफोलियो की खासियत

  • SBI PSU Fund: एनर्जी + यूटिलिटीज (44%), फाइनेंशियल (31%)
  • Invesco PSU Fund: बैलेंस्ड सेक्टर अप्रोच
  • ABSL PSU Fund: फाइनेंशियल (39%), एनर्जी (36%)

इनमें SBI, NTPC और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसे मजबूत शेयर शामिल हैं।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts