Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बॉयफ्रेंड की तारीफ नहीं हुई बर्दाश्त!गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर काट दिए बाल

एक साधारण सी तारीफ ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया। मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक 21 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड की दूसरी युवती के बालों की तारीफ सहन नहीं कर पाई। शक और गुस्से में अंधी होकर वह अपनी सहेलियों के साथ आधी रात को पीड़िता के घर पहुंची और कैंची से उसके बाल काट दिए।
गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर काट दिए बाल
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक साधारण सी तारीफ उसके बाल अच्छे हैं ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि इंसानियत भी सहम गई। मुंबई के वर्सोवा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्यार, शक और गुस्से का ऐसा खतरनाक मेल देखने को मिला जिसने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। 

    21 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर पैदा हुए शक के चलते एक 20 साल की युवती पर हमला कर दिया और उसके बाल काट दिए।
    यह घटना सिर्फ एक हमले तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे और डरावना बना दिया आरोपी युवती की सहेलियों ने, जिसने पूरे मामले का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

    इंस्टाग्राम से शुरू हुई पूरी कहानी

    जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात कुछ समय पहले आरोपी लड़की और उसके बॉयफ्रेंड से हुई थी। बातचीत का सिलसिला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुआ था।

    बॉयफ्रेंड ने एक दिन अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ही पीड़िता के बालों की तारीफ कर दी। यही छोटी सी बात धीरे-धीरे शक की आग बन गई। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता से मिलने की इच्छा भी जताई, जिससे आरोपी लड़की को लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। यहीं से गुस्से ने जन्म लिया और एक खतरनाक साजिश तैयार हो गई।

    यह भी पढ़ें: रात में मां से की बात, खाते में भेजे पैसे… सुबह होटल के कमरे में लटका मिला रीजनल मैनेजर का शव

    आधी रात को घर पहुंचकर किया हमला

    25 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे आरोपी लड़की अपनी दो सहेलियों के साथ वर्सोवा स्थित पीड़िता के घर पहुंची। उसने दरवाजे की घंटी बजाई। पीड़िता को लगा कि शायद कोई डिलीवरी आई है। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, आरोपी ने उसे अचानक बाहर खींच लिया।
    इसके बाद जो हुआ, वह बेहद हैरान करने वाला था। आरोपी ने कैंची निकाली और जबरदस्ती पीड़िता के बाल काटने शुरू कर दिए।

    पहले वीडियो बनाया, फिर दी धमकी

    इस दौरान आरोपी की सहेलियां चुपचाप खड़ी नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया। बाल काटने के बाद आरोपी युवती ने हेयर, नो हेयर कहते हुए पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने कुछ कहा तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, आरोपी कुछ कटे हुए बाल अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गई।

    ये भी पढ़ें: गुजरात : सरकारी चूहे या बड़ी लापरवाही? गायब हुआ 2300 किलो ड्रग्स , पुलिस का तर्क सुन चकरा जाएगा सिर

    पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी और उसकी सहेलियां मौके से भाग चुकी थीं।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    घटना की जानकारी मिलने के बाद वर्सोवा पुलिस ने 26 मार्च को आरोपी लड़की और उसकी दोनों सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि यह पूरी वारदात प्रेम संबंधों में पैदा हुए शक और गुस्से का परिणाम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवतियों की तलाश जारी है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts