Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

न हिंदी आती है, न गानों का मतलब पता, फिर भी जॉर्जिया की लड़की पर चढ़ा बॉलीवुड का जादू, शाहरुख के गाने पर डांस देख फिदा हुए लोग!

जॉर्जिया की अनामारिया ईवा इन दिनों भारतीय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बॉलीवुड के पुराने गानों पर उनका प्यारा डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने पर उनके डांस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। लहंगे में उनका देसी अंदाज भी फैंस का दिल जीत रहा है।
न हिंदी आती है, न गानों का मतलब पता, फिर भी जॉर्जिया की लड़की पर चढ़ा बॉलीवुड का जादू, शाहरुख के गाने पर डांस देख फिदा हुए लोग!
जॉर्जिया की लड़की बनी बॉलीवुड की दीवानी

सोशल मीडिया पर कब किसका वीडियो लोगों का दिल जीत ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों जॉर्जिया की रहने वाली अनामारिया ईवा (Anamaria Eva) भारतीयों के बीच खूब चर्चा में हैं। वजह है उनका बॉलीवुड गानों के लिए प्यार। वह हिंदी फिल्मों के पुराने और मशहूर गानों पर डांस करती और उनके बोलों पर लिप-सिंक करती नजर आती हैं। खास बात यह है कि हिंदी भाषा न जानने के बावजूद उनके डांस में गानों के भाव साफ दिखाई देते हैं। उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आ रहे हैं और भारतीय दर्शक जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

शाहरुख के गाने पर किया ऐसा डांस

अनामारिया ईवा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके दादा भी उनके साथ दिखाई देते हैं। दोनों का डांस और उनके प्यारे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

'डोली सजा के रखना' पर मिले करोड़ों व्यूज

अनामारिया का 'डोली सजा के रखना' गाने पर किया गया डांस भी काफी चर्चा में है। उनकी इस रील को 36 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दूसरे वीडियो भी 54 मिलियन तक व्यूज हासिल कर चुके हैं। उनके चेहरे के भाव और डांस करने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि भारतीय फैंस उनके वीडियो का इंतजार करते हैं।

लहंगा पहनकर दिखाया देसी अंदाज

अनामारिया सिर्फ बॉलीवुड गानों से ही नहीं, बल्कि अपने भारतीय लुक से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। उन्होंने लहंगा पहनकर अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उनका यह देसी अंदाज भारतीय फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके लिए प्यार जता रहे हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts