मुंबई स्टेशन पर खौफनाक वारदात, ट्रेन के बाथरूम में मिली बच्ची की लाश

मुंबई स्टेशन पर खौफनाक वारदात, ट्रेन के बाथरूम में मिली बच्ची की लाश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर शुक्रवार (22 अगस्त) तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कुशीनगर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22537) के एसी कोच बी-2 के बाथरूम में कूड़ेदान के अंदर 7-8 साल की एक बच्ची का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों में डर और अफरा-तफरी फैल गई।

    सफाई के दौरान हुआ खुलासा

    जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2025 की रात 1:05 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची थी। यह ट्रेन यहीं से काशी एक्सप्रेस (15017) बनकर आगे जाती है। ट्रेन की सफाई के दौरान सफाई प्रभारी की नजर बाथरूम के कूड़ेदान पर पड़ी, जहां बच्ची का शव दिखाई दिया।

    रेलवे और पुलिस की जांच शुरू

    रात 1:50 बजे इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी गई। इसके बाद रेलवे अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी और पूरी रिपोर्ट जल्द दी जाएगी।

    यात्रियों में दहशत का माहौल

    इस घटना से यात्रियों में डर और चिंता का माहौल है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच सामने आ सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts