PlayBreaking News

हरियाणा दौरे पर राहुल गांधी :हरियाणा- उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को दे रहे ट्रेनिंग, सीनियर नेताओं को एंट्री नहीं

राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए हैं। पंजाबी धर्मशाला की ओर जाने वाली सड़क पर तीन स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं।
Follow on Google News
हरियाणा- उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों को दे रहे ट्रेनिंग, सीनियर नेताओं को एंट्री नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरियाणा। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार 21 जनवरी, को हरियाणा दौरे पर हैं। सुबह करीब 10:20 बजे उनका विमान अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी बीके हरिप्रसाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका स्वागत किया।

    जिला अध्यक्षों के परिवार से मिले राहुल

    अंबाला से राहुल गांधी सड़क मार्ग के जरिए कुरुक्षेत्र पहुंचे। वहां वे पंजाबी धर्मशाला में आयोजित ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत चल रहे ट्रेनिंग कैंप में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों के परिवारजनों से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के लिए बंद हॉल में विशेष प्रशिक्षण सत्र लिया।

    Uploaded media

    सीनियर नेताओं को एंट्री नहीं

    सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेनिंग में जिला अध्यक्षों के अलावा किसी अन्य नेता को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। वरिष्ठ नेताओं के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था की गई है।पंजाबी धर्मशाला परिसर में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला सहित कई विधायक और सांसद भी मौजूद हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी के शाम को ब्रह्मसरोवर में आयोजित आरती में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    Uploaded media

    पिछले साल भी आए थे नेता प्रतिपक्ष

    राहुल गांधी इससे पहले 4 जून को चंडीगढ़ पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत राज्य के नेताओं और ऑब्जर्वरों के साथ अहम बैठक की थी। तब तक हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हुई थी। बैठक में राहुल गांधी ने साफ कहा था कि संगठन के गठन में किसी भी नेता की सिफारिश को तवज्जो नहीं दी जाएगी और नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होंगी।

    राहुल गांधी के उस दौरे के बाद कांग्रेस ने 12 अगस्त को 32 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इसके कुछ समय बाद, 29 सितंबर को पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया। उदयभान की जगह पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस की कमान सौंपी गई।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts