Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में कई जगहों पर होने वाले हैं धमाके... Mumbai Police को आया धमकी भरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
मुंबई में कई जगहों पर होने वाले हैं धमाके... Mumbai Police को आया धमकी भरा कॉल, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कई जगहों पर धमाके होने की बात कही गई है। दरअसल, मुंबई पुलिस को शनिवार शाम (30 दिसंबर) एक धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले ने दावा किया है कि, मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। जिसके बाद से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने के साथ ही जगह-जगह चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

संदिग्ध बोला- मुंबई में धमाके होंगे...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल को शनिवार शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि, मुंबई में अलग-अलग जगहों पर धमाके होंगे और इतना कहने के बाद ही उसने फोन काट दिया।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस, कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही शहर में जगह-जगह तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

ये पहली बार नहीं है, जब मुंबई पुलिस को धमकी भरा कॉल आया हो। इससे पहले भी कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी साल नवंबर में देर रात को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञात युवक ने फोन कर धमकी दी थी कि मुंबई में बहुत जल्द बड़ी घटना होने वाली है। कॉलर ने अपना नाम शोएब बताया था। कॉल करने वाले शख्स ने बताया था कि, गुजरात में रहने वाली समा नाम की महिला, कश्मीर में रहने वाले आसिफ के संपर्क में है, जो मुंबई में बड़ा कांड करने की योजना बना रहे हैं।
  • इससे पहले भी मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें युवक ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़े होने का दावा किया था। इस मामले में पुलिस ने 21 नवंबर 2023 को एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि, दाऊद गिरोह ने उसे पीएम मोदी और सीएम योगी की हत्या की साजिश रचने को कहा था।
  • 8 अगस्त 2023 को भी मुंबई पुलिस ने एक 61 वर्षीय व्यक्ति को महाराष्ट्र मंत्रालय को धमकी भरा कॉल करने और "आतंकवादी हमले" की चेतावनी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस व्यक्ति ने फोन कर कहा था कि एक या दो दिन में "आतंकवादी हमला" होने जा रहा है।
  • कुछ महीने पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक अज्ञात व्यक्ति से एक मेल भेजा था, जिसमें दावा किया गया था कि वह तालिबानी सदस्य है और मुंबई में आतंकी हमले को जल्द ही अंजाम देने वाले है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ईमेल की जरिए दी गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक सहित मुंबई की 11 अलग-अलग लोकेशन पर बम की धमकी भी मिली थी। 26 दिसंबर को इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से 3 लोगों को गिरफ्तार किया था।
  • इसी साल मुंबई पुलिस को एक फर्जी कॉल आया था। जिसमें एक युवक ने फोन कर बताया था कि 7 संदिग्ध लोग बंदूकों के साथ मुंबई के कांदिवली इलाके में एक कार में यात्रा कर रहे हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने तुरंत जांच चालू कर दी थी। जांच में पता चला था कि युवक द्वारा शेयर की गई डिटेल गलत थी।
ये भी पढ़ें- Weather Update : न्यू ईयर ईव पर दिल्ली में कोहरे का रेड अलर्ट, 4 जनवरी के बाद इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड; जानें मौसम का मिजाज
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts