मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आतंकी हमले की धमकी से हड़कंप मच गया। महाराष्ट्र मंत्रालय कंट्रोल रूम में फोन कर एक कॉलर ने मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस जांच में जुट गई और फोन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बीती रात महाराष्ट्र मंत्रालय को फोन कर धमकाते हुए कहा कि एक-दो में मंत्रालय में आतंकी हमला होगा। मुंबई पुलिस ने एक 61 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रकाश किशनचंद खेमानी के रूप में हुई है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
[embed]https://twitter.com/ANI/status/1688757272422588416[/embed]
आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि कॉल करने की वजहों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस को शक है कि शराब के नशे में व्यक्ति ने फोन किया था। मुंबई पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात को आरोपी ने महाराष्ट्र मंत्रालय में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी थी। आरोपी ने फोन पर उनसे कहा था कि मुंबई में एक-दो दिन में आतंकी हमला होगा।
ये भी पढ़ें- लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज से होगी चर्चा, राहुल गांधी कर सकते हैं बहस की शुरुआत