Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, मुंबई वापस लौटी; सभी यात्री सुरक्षित

Follow on Google News
लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, मुंबई वापस लौटी; सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट मुंबई वापस लौट आई। फ्लाइट AI 129 को तकनीकी खराबी के चलते वापस मुंबई लैंड कराना पड़ा। सभी यात्री और स्टाफ सुरक्षित हैं। यात्रियों को अन्य फ्लाइट से उनके डेस्टिनेशन तक भेजने की व्यवस्था की गई।

एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताया

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI129 को तकनीकी खराबी के चलते मुंबई वापस लौटना पड़ा। एहतियाती जांच के लिए फ्लाइट को सुरक्षित मुंबई में उतारा गया। एयर इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। कंपनी ने कहा कि, उसकी ओर से यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।

टिकट कैंसिल पर मिलेगा पूरा पैसा

एयरलाइन कंपनी ने कहा कि, यात्री अगर चाहें तो उनके वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अपनी आगे की यात्रा जारी रख सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने टिकट कैंसिल पर पूरा पैसा वापस करने की बात भी कही है। इसके अलावा अगर कोई यात्री बाद की किसी तारीख पर यात्रा करना चाहे तो उसके लिए भी निःशुल्क आगे के टिकट बुक कराए जा सकते हैं। ये भी पढ़ें- फर्जी टिकट लेकर पुणे एयरपोर्ट में घुसा व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा, लखनऊ फ्लाइट में चढ़ने की कोशिश
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts