Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन

डब्ल्यूपीएल 2025 : मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया
Follow on Google News
मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) के अर्धशतक के बाद अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, दिल्ली कैपिट्ल्स को लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने का खामियाजा अपने तीसरे फाइनल में हार से भुगतना पड़ा और उसे तीसरी बार उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर हरमनप्रीत के अर्धशतक के बावजूद 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी।

हरमनप्रीत ने 44 गेंद में नौ चौके और दो छक्के जड़ित पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला, जिससे टीम धीमी शुरुआत के बाद इस स्कोर तक ही पहुंच सकी। कप्तान ने नैट साइवर ब्रंट (30 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई। अगर यह साझेदारी नहीं बनी होती तो मुंबई इंडियंस की टीम इस स्कोर तक भी नहीं पहुंची होती।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजों ने इस छोटे से लक्ष्य का अच्छा बचाव कर टीम को 2023 के बाद दूसरा खिताब दिला दिया। नैट साइवर ब्रंट ने 30 रन देकर तीन, अमेलिया केर ने 25 रन देकर 2, जबकि शबनीम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और साइका इशाक ने एक एक विकेट प्राप्त किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजाने काप (26 गेंद में 40 रन), जेमिमा रोड्रिग्स (21 गेंद में 30 रन) और निकी प्रसाद (23 गेंद में नाबाद 25 रन) ने तेजी से रन जुटाने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts