Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Mumbai Heavy Rain:मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; सड़कों का बुरा हाल

मुंबई में बुधवार सुबह से हो रही लगातार तेज बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों के लिए अगले तीन घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; सड़कों का बुरा हाल

मुंबई। भारी बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जलभराव के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

अगले तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी

IMD ने मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नागरिकों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के डे-केयर सेंटर में मासूमों पर अत्याचार: वॉशिंग मशीन में डाला, बाथरूम में बंद किया; 5 केयरगिवर्स पर FIR

बारिश के दौरान ऑटो पर गिरा पेड़ 

जोगेश्वरी पश्चिम के ए.सी. रोड पर भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़े टेम्पो पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का मीटर बॉक्स भी टूट गया। वहीं अंधेरी के मरोल इलाके में भी एक पेड़ गिरने से दो से तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा। दोनों घटनाओं में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया।

Breaking News

जलभराव से प्रभावित हुई शहर की रफ्तार

लगातार हो रही बारिश के कारण घाटकोपर के एलबीएस रोड सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। विक्रोली से घाटकोपर की ओर जाने वाला यातायात काफी प्रभावित रहा। वहीं वरली कोलीवाड़ा क्षेत्र में भी जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी जमा होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan : 'काला हिरण' फिल्म पर फिलहाल नहीं लगी रोक, सलमान खान की याचिका पर 6 जुलाई को सुनवाई

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

प्रशासन की टीमें लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts