Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किलो सोना जब्त, मार्केट वैल्यू 8.47 करोड़ रुपए, 5 लोग गिरफ्तार

Follow on Google News
मुंबई एयरपोर्ट पर 10 किलो सोना जब्त, मार्केट वैल्यू 8.47 करोड़ रुपए, 5 लोग गिरफ्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 10 किलो सोना जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत 8.47 करोड़ रुपए आंकी गई है। अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार अभियानों के दौरान एयरपोर्ट के तीन निजी कर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंडर गारमेंट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोना

एयरपोर्ट स्टाफ सोने को अंडर गारमेंट्स में छिपाकर बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। कस्टम विभाग ने 13 से 15 मार्च के बीच ये कार्रवाई की और सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई।

तीन अलग-अलग जब्तियां

पहली जब्ती : एक कर्मचारी की पैंट की जेब से 6 कैप्सूल बरामद हुए। इनमें 2.8 किलो 24 कैरेट सोने का पाउडर था, जिसकी कीमत 2.27 करोड़ रुपए है। दूसरी जब्ती : दूसरे कर्मचारी के पास से 2.9 किलो सोने का पाउडर मिला। इसे सात कैप्सूल में रखा गया था। इसकी कीमत 2.36 करोड़ रुपए है। तीसरी जब्ती : तीसरे कर्मचारी के अंडर गारमेंट्स से 1.6 किलो सोने के पाउडर से भरे दो पाउच मिले, जिनकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए है।

कचरे की थैलियों से भी मिला सोना

दो अन्य मामलों में कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट और पेंट्री के कचरे की तलाशी ली। इसमें काले रंग की दो थैलियों से 3.1 किलो सोने का पाउडर मिला, जिसकी कीमत 2.53 करोड़ रुपए है।

पहले भी सामने आए सोना तस्करी के मामले

3 जनवरी : कस्टम विभाग ने 4.84 करोड़ रुपए के 6.05 किलो सोना जब्त किया था। इस मामले में एयरपोर्ट स्टाफ का एक गिरोह पकड़ा गया था। 6 मार्च : दो विदेशी नागरिकों को 21.28 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया। इसकी कीमत 18.92 करोड़ रुपए थी। 11 जून 2024 : दो केन्याई महिलाओं से 32 किलो सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 19.15 करोड़ रुपए थी। कस्टम विभाग लगातार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, लेकिन तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर सोना छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts